Home मछली पालन Fish Farming: मछली पालन से कैसे 4 से 5 महीने में कमा सकते हैं 15 लाख रुपए, जानें यहां
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालन से कैसे 4 से 5 महीने में कमा सकते हैं 15 लाख रुपए, जानें यहां

rohu fish
रोहू मछली की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. हर मछली पालक का यही सपना होता है कि वह मछली पालन करके ज्यादा पैसे बनाए लेकिन कई बार सही जानकारी न होने के चलते मछली पालन के काम में नुकसान हो जाता है. जबकि बहुत से समझदार मछली पालक सही जानकारी और सही प्लानिंग के साथ मछली पालन करके लाखों रुपए कमाते हैं. उत्तर प्रदेश मछली पालन विभाग (Uttar Pradesh Fisheries Department) के मुताबिक आप मछली को पालकर चार से पांच महीने में 15 लाख रुपए तक कमा सकते हैं. हो सकता है आप हैरान हो गए हों लेकिन ये संभव है.

उत्तर प्रदेश मछली पालन विभाग मुताबिक 4 से 5 महीने में लाखों रुपए कमाने के लिए आपको सही मैनेजमेंट और प्लानिंग के साथ रोहू मछली का पालन करना होगा. तभी इससे अच्छा फायदा होगा.

मछली पालन में किन बातों का ध्यान देना है
सबसे पहले तो आपको यह पता होना चाहिए कि मछली के बीज को कितनी संख्या में डालना चाहिए, तो आपको बता दें कि 5000 मछलियों के बीज डालना चाहिए.

कुछ दिक्कतों के कारण मछलियां तालाब में मर जाती हैं और कुछ शिकारी की भी मछली को खा जाते हैं. इसलिए आप 5050 बीज भी डाल सकते हैं.

इतनी बड़ी क्वांटिटी में मछली पालन करते हैं तो इसके लिए तालाब भी बड़ा होना चाहिए. क्योंकि जितना बड़ा तालाब होगा, उतनी ही अच्छी मछली की ग्रोथ होगी.

रोहू मछली का बीज जब 10 से 12 सेंटीमीटर का हो तब उसे तालाब में छोड़ना चाहिए. आप नर्सरी या बड़े मछली पालकों से बीज ले सकते हैं.

रोहू मछलियों के खान-पान में भी ध्यान देना चाहिए. क्योंकि उन्हें जितना प्रोटीन वाला खाना मिलेगा उतनी ही तेजी से उनकी ग्रोथ होगी.

मछली की अच्छी देखभाल भी भी जरूरी है. क्योंकि अगर अच्छे से देखभाल न की जाए तो मछलियों में मृत्यु दर बहुत तेजी से दिखाई देती है.

रोहू मछलियों के फीड और बीट से तालाब गंदा हो जाता है. इसलिए समय-समय पर पानी भी बदलना चाहिए.

रोहू मछली जब 1 किलो से डेढ़ केजी की हो जाए तब उन्हें बेच देना चाहिए, ताकि जल्दी प्रॉफिट मिल जाए.

यदि आप 2 किलो करके बेचेंगे तो उसमें ज्यादा टाइम लगेगा और मछली मारने का खतरा भी बना रहेगा.

निष्कर्ष
मार्केट में रोहू मछली कीमत 300 से 350 रुपए है. अगर 5000 मछलियों को बेचते हैं 300 रुपए के हिसाब से 15 लाख रुपए की कमाई होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fish Farming: मछली ले जाने वाले वाहनों को न रोकने का मत्स्य निदेशालय ने दिया पुलिस को निर्देश

नई दिल्ली. बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के...

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
मछली पालन

Fisheries: ओडिशा में 16 लोगों की इनकम फिशरीज सेक्टर पर है निर्भर

नई दिल्ली. भारत के पूर्वी तट पर बंगाल की खाड़ी के किनारे...

गर्मी में भी मछली के तालाबों में पानी का स्तर लगभग 6 फीट रखा जाना चाहिए. इससे निचले हिस्से में पानी का तापमान उपयुक्त रहता है.
मछली पालन

Fisheries: ईईजेड और खुले समुद्र में भारतीय जहाजों द्वारा पकड़ी गई मछलियों को सरकार ने किया टैक्स फ्री

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी उत्पादन मंत्री राजीव रंजन...