Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गों की सही ग्रोथ पता करने के लिए करें ये काम, 14वें दिन दें ये खास चीज
पोल्ट्रीमीट

Poultry Farming: मुर्गों की सही ग्रोथ पता करने के लिए करें ये काम, 14वें दिन दें ये खास चीज

DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. ब्रॉयलर मुर्गों को मीट के उत्पादन के लिए पाला जाता है. आपको बता दें कि पोल्ट्री फार्मिंग(Poultry Farming) में कुछ मुर्गियां अंडा देती हैं. जिन्हें लेयर कहा जाता है और जिससे मीट हासिल होता है, उन्हें ब्रॉयलर चिकन कहा जाता है. ब्रॉयलर चिकन फार्मिंग में मुर्गों का वेट चेक करना बेहद ही जरूरी होता है. क्योंकि इनका दाम उनके वजन के मुताबिक ही लगता है. कई बार मुर्गों की जब ग्रोथ सही से नहीं होती तो उनका वजन नहीं बढ़ता है. ऐसे में वजन चेक करने पर यदि कम है तो उसकी ग्रोथ को बढ़ाया जा सकता है.

एक्सपर्ट कहते हैं कि 14 दिन का हो जाने पर मुर्गों का वजन वजन जरूर एक बार चेक कर लेना चाहिए. अगर इस दौरान उनका वजन सही है, तब उन्हें उसी तरह से खिलाते रहना चाहिए, जिस तरह से खिला रहे हैं. ताकि मुर्गे का वजन उसको बेचने लायक हो जाए. आमतौर पर मुर्गों को 40 दिन का हो जाने पर बेच दिया जाता है.

कब चेक करना चाहिए मुर्गों का वजन
अब बात करते हैं मुर्गों का वजन चेक करने के तरीके की, तो आपको बता दें कि आपने जितने भी मुर्गे पाल रखे हैं उसी में से किन्हीं एक दो मुर्गों को उठाकर उनका वजन चेक किया जाता है.

अगर 14 दिन पर मुर्गों का वजन तकरीबन 300 ग्राम के आसपास है, तब इसका मतलब यह है कि उनकी ग्रोथ ठीक हो रही है.

आपको बता दें कि मुर्गों का सही वजन तभी बढ़ता है, जब उनका सही मैनेजमेंट किया जाए और उन्हें समय-समय पैर दवा वगैरह भी दी जाए.

उनके खाने-पीने में कोई लापरवाही ना की जाए. जब भी उन्हें फीड की जरूरत फीड दिया जाए. आमतौर पर ऐसे मुर्गों को दिन के अलावा रात में भी फीड दिया जाता ताकि उनका वजन जल्दी बढ़े.

वहीं 14 दिन पर आप मुर्गों को एक खास चीज दे सकते हैं. जिसे हरबिटोल कहा जाता है. इसे फीड में मिलाकर अच्छे से मिक्स करके मुर्गों खिला देना चाहिए. इससे मुर्गों की ग्रोथ ठीक होगी.

निष्कर्ष
इस तरह से ब्रॉयलर मुर्गों का पालन करेंगे तो 40 दिन के आसपास उनका वजन डेढ़ किलो हो सकता है, जिसका अच्छा दाम आपको मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्रीमीट

Poultry: तगड़ी कमाई के लिए फरवरी-मार्च में शुरू करें मुर्गी पालन का काम

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम एक ऐसा काम है, जिसको घर...