Home मछली पालन Fish Farming: गर्मी में मछलियों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इन तरीकों को जरूर आजमाएं मछली पालक
मछली पालन

Fish Farming: गर्मी में मछलियों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इन तरीकों को जरूर आजमाएं मछली पालक

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछलियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन का काम एक बेहतरीन और कमाई कराने वाला काम है. इससे सालाना लाखों रुपए कमाया जा सकता है. अगर आप भी मछली पालन करते हैं तो इस वक्त मछलियों को लेकर हो सकता है कि परेशान हों. क्योंकि गर्मी का मौसम है आ गया है. इसमें कई बार तालाब की मछलियां परेशान हो जाती हैं. जबकि कुछ आसान और देसी उपाय को न आजमाने पर उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम यहां आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जो आपकी मछलियों को गर्मी में भी तंदुरुस्त रखने में मददगार साबित होंगे.

वहीं यहां बताए जाने वाले तरीकों से मछलियों की ग्रोथ भी अच्छी तरीके से होगी. जिससे आपको आगे चलकर मछली पालन में फायदा मिलेगा. जबकि यहां बताया जाने वाले तरीके बेहद ही आसान है और कारगर भी हैं. ठंड के अलावा गर्मी में भी मछलियां कमजोर पड़ जाती हैं और उनकी ग्रोथ भी रुक है लेकिन गर्मी आने पर और यहां बताई जाने वाली टिप्स को आप आजमाते हैं तो मछलियों की ग्रोथ तेजी से बढ़ना शुरू हो जाएगी. इन टिप्स को आप साल भर अपना सकते हैं. ताकि मछलियों की ग्रोथ अच्छी रहे. अगर आप भी अपने तालाब में मछलियों की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं और मछलियों को हैल्दी रखना चाहते हैं इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें.

तालाब किनारे पंप या फव्वारा लगवा दें
मछली पलक भाइयों गर्मी के मौसम में तालाब का पानी तेजी से गर्म होता है. जिससे मछलियों को परेशानियां होती हैं. ऐसे में जरूरी है कि पानी का तापमान नियंत्रित रखा जाए और उसमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन बनी रहे. इसके लिए आप तालाब के किनारे एक छोटा पंप या फिर फव्वरा लगा सकते हैं. जिससे पानी में हलचल बनी रहे और ऑक्सीजन लेवल भी मेंटेन रहे. यह तरीका न केवल मछलियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है. बल्कि उनके विकास में भी मदद करता है.

गर्मी में तालाब में पानी की कमी न होने दें
बता दें कि गर्मी के दिनों में तालाब का पानी जल्दी सूखने लगता है. जिससे मछलियों को परेशानी होती है. अगर पानी कम हो गया तो मछलियां एक दूसरे से चाटने लगती हैं. जिससे उनकी बढ़त रुक जाती है. इसलिए हर हफ्ते ताजा पानी डालना बेहद जरूरी होता है. इससे मछलियां आराम से तालाब के चारों ओर तैरती हैं. बिना किसी तनाव के चारा खाती हैं और तेजी के साथ बढ़ती हैं. तालाब में पानी भरपूर रहेगा तो मछलियों की सेहत भरपूर रहेगी और मुनाफा भी बढ़ेगा. इसलिए पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए और ये मछलियों के लिए बहुत जरूरी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और नमक तालाब में डालें, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मछलि यों के तालाब में चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: फिशरीज से जुड़े लोगों में सात थ्री-व्हीलर, आइस बॉक्स और नावों का किया वितरण

नई दिल्ली. बिहार के औरंगाबाद शहर में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन...

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
मछली पालन

Ornamental Fish: महाराष्ट्र के एक सजावटी फिश ब्रूड बैंक से अमेरिका समेत 12 देशों में हो रहा एक्सपोर्ट

बनई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के...