Home मछली पालन Fisheries: ठंड में पालें ये मछली, जल्दी होगी ग्रोथ, ज्यादा मिलेगा उत्पादन
मछली पालन

Fisheries: ठंड में पालें ये मछली, जल्दी होगी ग्रोथ, ज्यादा मिलेगा उत्पादन

अमूर कार्प मछली

नई दिल्ली. यदि आप मछली पालन कर रहे हैं या मछली पालन करने की सोच रहे हैं तो अमूर कार्प पर मछली को पालकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. क्योंकि ये एक मजबूत और तेजी से बढ़ने वाली मछली मानी जाती है. वहीं ठंड को सहन करने में मछली सबसे बेहतर होती है. क्योंकि ठंडे इलाकों में ही ये मछली पाई जाती है. इस वजह से कम तापमान में भी अच्छे से बढ़ती है. यही वजह है कि बहुत से इलाकों में जहां ठंड ज्यादा पड़ती है. मछली पालक इसको पालते हैं और अच्छी कमाई करते हैं.

इस मछली के बारे में कहा जाता है कि ठंड में ये तेजी से विकसित भी होती है. असल में अमूल कार्प की ये विशेषता होती है कि इसका शरीर कम तापमान में भी सक्रिय रहता है. ठंड में भी भोजन अच्छी मात्रा में खाती है और इसकी ग्रोथ तेजी से होती है. पानी का तापमान गिरने पर भी इसकी ग्रोथ रुकती नहीं है. इस वजह से पहाड़ी मैदानी और कम तापमान वाले क्षेत्रों में यह बहुत ज्यादा उपयुक्त मानी जाती है.

अमूर कार्प की अन्य खासियत भी जानें
अमूर कार्प की खासियत की बात की जाए तो उत्पादन और ग्रोथ को बढ़ाने के लिए अमूल कार्प को अच्छी प्रजाति की मछली माना जाता है.

इसके अंदर कार्प मछलियों की खूबियां होती हैं. बहुत तेजी से ग्रोथ हासिल करती है जबकि इसमें बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी ज्यादा होती है.

एक्सपर्ट का कहना है कि अमूर कार्प का पालन करने से मछली पालन को जल्दी फायदा मिलता है.

अमूर कार्प पालने के लिए पानी की गहराई लगभग 1.5 या 2 मीटर तक रखनी चाहिए. वह अपनी इसके लिए बेहतर होता है

वहीं तालाब में चूना डालकर पानी को संतुलित करना भी जरूरी होता है. साथ ही जैविक खाद को भी डालना चाहिए. इससे प्राकृतिक भोजन की मात्रा बढ़ाई जाती है.

अमूर कार्प प्राकृतिक और दानेदार दोनों तरह का भोजन आसानी से खाती है. तालाब में प्राकृतिक भोजन की उपलब्धता रहने पर तेजी से बढ़ती है.

निष्कर्ष
नियमित दान देने से विकास और तेज हो जाता है. ठंड में इसकी भूख कम नहीं होती इसलिए रोजाना इसे फीड दिया जा सकता है. इससे इसकी ग्रोथ बढ़ती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fish Farming: सर​कार ने कहा ट्रॉलरों से पकड़ी जाने वाली मछलियों की मात्रा में नहीं आई है कोई कमी

नई दिल्ली. सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMFRI) को 2021-25 के दौरान...

fish farming in pond
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: PMMSY के तहत महिला मछली किसानों को इसके खर्च पर 60 फीसद हिस्सा खुद देगी सरकार

नई दिल्ली. महिलाओं के रोजगार और आजीविका संबंधी आवश्यकताओं को प्रधानमंत्री मत्स्य...