नई दिल्ली. ठंड के समय फ्री रेंज मुर्गी पालन करते समय अगर सावधानी से इस काम को नहीं करते हैं और कुछ अहम बातों का ध्यान नहीं देते तो ठंड के दौरान मुर्गियों में कुछ बीमारियां आ सकती हैं. जिसके नतीजे में मुर्गियों में मृत्यु दर दिखाई दे सकती है. क्योंकि ठंड के दौरान कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इस वजह से मुर्गियों की अच्छे से देखभाल ठंड के समय में जरूर करना चाहिए. यदि देखभाल में कोई कमी हुई तो इससे मुर्गियां को दिक्कत हो सकती है और पोल्ट्री फार्मिंग के काम में आपको बड़ा नुकसान होता है.
केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि जब ठंड ज्यादा पड़ने लगती है तो मुर्गियां कई बार ठंड को सहन नहीं कर पाती हैं और इसके चलते उनमें कई सारी बीमारियां आ जाती हैं. आखिर में मुर्गियों की मौत भी होने लगती है.
किन बातों का ध्यान रखें
यदि आप फ्री रेंज मुर्गी पालन कर रहे हैं तो सुबह मुर्गियों को बाहर नहीं छोड़ना चाहिए.
यदि आप सुबह के समय मुर्गियों को बाहर छोड़ देते हैं तो बाहर ठंड होने की वजह से बहुत सारी मुर्गियों की मौत हो सकती है.
वहीं अगर मुर्गियों की मौत न भी हो तो भी उनमें कई बीमारियां हो सकती हैं. इससे उनका प्रोडक्शन प्रभावित हो सकता है इसके चलते भी पोल्ट्री फार्मिंग में नुकसान हो जाता है.
इसलिए फ्री रेंज मुर्गी पालन में जब धूप अच्छे से निकल जाए उसके बाद ही मुर्गियों को बाहर छोड़ना चाहिए. ताकि उनके शरीर को धूप भी लगती रहे.
इसमें इस बात का भी ख्याल रखें कि मुर्गियों का वजन जब आधा किलो से ज्यादा है तभी उन्हें बाहर छोड़ना चाहिए.
यदि मुर्गियों का वजन आधा किलो से कम है या उससे भी कम है तो उन्हें बाहर नहीं छोड़ना चाहिए
जब मुर्गियों को बाहर छोड़ जाए तो उस समय मुर्गियों को ठंडा पानी बिल्कुल भी पीने के लिए नहीं देना चाहिए, नहीं तो इससे उन्हें ठंड लग सकती है.
ऐसे में मुर्गियों को ताजा पानी पिलाया जाना चाहिए या फिर हल्का गर्म करके पानी पिलाना चाहिए.
वहीं सुबह के समय भी मुर्गियों को ठंडा पानी नहीं पिलाना चाहिए. क्योंकि सुबह के समय ठंडा पानी पिलाने से मुर्गियों को सीआरडी भी हो सकती है.
निष्कर्ष
खासकर फ्री रेंज मुर्गी पालन में इन बातों खास ख्याल रखना चाहिए, नहीं तो मुर्गियों में मृत्युदर दिखाई दे सकती है. अगर ऐसा न भी हो तो भी बीमारियों की वजह से उत्पादन प्रभावित होगा.











