Home मछली पालन Fisheries: यूपी में मछुआ उत्सव भवन बनवाएगी सरकार, शादी सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
मछली पालन

Fisheries: यूपी में मछुआ उत्सव भवन बनवाएगी सरकार, शादी सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

नई दिल्ली. फिशरीज सेक्टर से जुड़े लोगों की सरकार सिर्फ फिश फार्मिंग से जुड़े कामों में ही मदद नहीं कर रही है बल्कि शादी—ब्याह में भी मदद करेगी. जी हां आपने सही पढ़ा. सरकार फिशरीज सेक्टर से जुड़े गरीब तबके के लोगों के लिए मछुआ उत्सव भवन का निर्माण कराएगी. ताकि मछुआ समाज के लोगों को शादी में मैरिज हॉल आदि की बुकिंग के लिए पैसा न खर्च करना पड़े. उत्तर प्रदेश की सरकार ने आजमगढ़ की सभी दस विधानसभा में मछुआ उत्सव भवन बनाने का निर्देश दिया है. जल्द ही ये काम होगा.

जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मछुआ उत्सव भवन बनाया जाएगा. इस पर 14.1 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सीडीओ ने सभी बीडीओ को पत्र भेजकर मछुआ बहुल्य गांवों में जमीनों का प्रस्ताव मांगा है. मछुआ उत्सव भवन बनने से जिले के मछुआ समाज को सहूलियत होगी. मछुआ समाज के लोग इन भवनों में शादी सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे.

सरकार ने जारी किया है पत्र
मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरएन तिवारी ने बताया कि शासन की ओर से मत्स्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मछुआ उत्सव भवन का निर्माण कराया जाए.

उन्होंने बताया कि जिले में दस विधानसभा क्षेत्र सदर, मुबारकपुर, सगड़ी, मेंहनगर, लालगंज, दीदारगंज, फूलपुर- पवई, अतरौलिया और निजामाबाद है.

कहा कि सभी विधान सभा क्षेत्रों में एक- एक मछुआ उत्सव भवन बनाने का शासन से पत्र आया है.

सीडीओ के माध्यम से जिले के सभी बीडीओ को पत्र गया है. उनसे मछुआ बहुल्य गांवों से सरकारी जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

जमीन मिलने के बाद डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा अनुमोदन किया जाएगा. इसके बाद उसे शासन को भेजा जाएगा.

नाव, जाल और आइ बॉक्स बांटे
दूसरी ओर बहराइच में राज बोट सब्सिडी योजना के तहत मत्स्य विभाग की ओर से घाघराघाट पर आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को नाव, जाल और आइस बॉक्स वितरित किए गए हैं.

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में योजना की शुरुआत की गई तथा लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई.

मत्स्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जरवल ब्लॉक के 15 लाभार्थियों को खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार वर्मा और भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल की मौजूदगी में नाव, जाल और आइस बॉक्स बांटे गए हैं.

सहायक निदेशक मत्स्य बाबूराम ने मछुआ समुदाय के लिए मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनकी मदद से मछुआ समाज के लोग अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fish Farming: मछली ले जाने वाले वाहनों को न रोकने का मत्स्य निदेशालय ने दिया पुलिस को निर्देश

नई दिल्ली. बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के...

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
मछली पालन

Fisheries: ओडिशा में 16 लोगों की इनकम फिशरीज सेक्टर पर है निर्भर

नई दिल्ली. भारत के पूर्वी तट पर बंगाल की खाड़ी के किनारे...

गर्मी में भी मछली के तालाबों में पानी का स्तर लगभग 6 फीट रखा जाना चाहिए. इससे निचले हिस्से में पानी का तापमान उपयुक्त रहता है.
मछली पालन

Fisheries: ईईजेड और खुले समुद्र में भारतीय जहाजों द्वारा पकड़ी गई मछलियों को सरकार ने किया टैक्स फ्री

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी उत्पादन मंत्री राजीव रंजन...