Home मछली पालन Fisheries News: मछुआरों की इनकम बढ़ाने के लिए जाल पैकेज और नाव बांटी, जरूरी टिप्स भी दिए
मछली पालन

Fisheries News: मछुआरों की इनकम बढ़ाने के लिए जाल पैकेज और नाव बांटी, जरूरी टिप्स भी दिए

गर्मी में भी मछली के तालाबों में पानी का स्तर लगभग 6 फीट रखा जाना चाहिए. इससे निचले हिस्से में पानी का तापमान उपयुक्त रहता है.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. फिशरीज सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई काम का रही है. बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की ओर लगातार फिशरीज सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले सामानों को मछुआरों को बांटा जा रहा है. ताकि मछुआरे मछली पकड़ने के अपने काम में ज्यादा कमाई कर सकें और उन्हें किसी दूसरे काम पर आश्रित न होना पड़े. इसी कड़ी में अब पूर्णिया जिले में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की ओर से मछुआरों को जरूरी सामान के साथ-सा​थ इस काम में कैसे ज्यादा फायदा कमाया जाए, उसके टिप्स भी दिए जा रहे हैं.

पूर्णिया के जिला मत्स्य कार्यालय, पूर्णिया द्वारा राज्य योजना के अंतर्गत नाव एवं जाल पैकेज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 100 मछली किसानों को कॉस्ट जाल पैकेज तथा चार मत्स्य किसानों को लकड़ी की नाव पैकेज का वितरण किया गया.

मछली किसानों को क्या-क्या दिया
कार्यक्रम में उप मत्स्य निदेशक, परिक्षेत्र पूर्णिया शंभू राय, जिला मत्स्य पदाधिकारी विकास कुमार सिंह, जिला मत्स्य विकास पदाधिकारी पल्लवी कुमारी की उपस्थिति में लाभुकों को सामग्री सौंपी गई.

जिला मत्स्य पदाधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि जाल पैकेज के तहत 100 मत्स्य किसानों को एक जाल, एक बड़ा एल्यूमिनियम तसला तथा मछली रखने के लिए विशेष बॉक्स उपलब्ध कराया गया है.

उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य मत्स्य किसानों की आय बढ़ाना तथा उन्हें आधुनिक मत्स्य पालन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है.

जिला मत्स्य विकास पदाधिकारी पल्लवी कुमारी ने बताया कि नाव पैकेज के लाभार्थियों में जलालगढ़ प्रखंड की सलाखा देवी एवं शंभू महलदार, जबकि भवानीपुर प्रखंड के अजय कुमार एवं अनिल कुमार शामिल हैं.

जाल पैकेज प्राप्त करने वाले किसानों में प्रकाश महलदार, राजू महलदार, नुराय चौधरी, संजय महलदार, सुरेश महलदार, होली महलदार, सतीश महलदार, फूलमनी देवी, नागो महलदार, राधाकृष्ण कुमार समेत बड़ी संख्या में मत्स्य किसान शामिल रहे.

इस अवसर पर अनुमंडल मत्स्य पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी राजेश कुमार राम सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...

1.2 million fisher households nationwide bringing in real-time validation.
मछली पालन

Fisheries News: मछुआरों की इनकम बढ़ाने के लिए 130 करोड़ जारी, शैक्षिक मदद भी मिलेगी

नई दिल्ली. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी ने फिशरीज सेक्टर से...

मछली पालन

Fish Farming: फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार खर्च करेगी 195 करोड़ रुपए

नई दिल्ली. बिहार में मछली पालन (Fish Farming) की और इससे बेहतर...