Home मछली पालन Fisheries: इस तरीके को अपनाकर मछली पालन में कमाएं चार ​गुना मुनाफा
मछली पालन

Fisheries: इस तरीके को अपनाकर मछली पालन में कमाएं चार ​गुना मुनाफा

Interim Budget 2024
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन (Fish Farming) के काम से आप साल में लाखों रुपए कमा सकते हैं. या यूं कहा जाए कि चार गुना मुनाफा कमा सकते हैं. मछली पालन का काम एक ऐसा काम है, जिसको करके हर तरह से फायदा ही फायदा होता है. सरकार किसानों की इनकम को दोगुना करना चाहती है. इस वजह से भी मछली पालन को बढ़ावा देने का काम सरकार की तरफ से किया जा रहा है. सरकार मछली पालन के काम को शुरू करने के लिए किसानों को आर्थिक सहायता भी दे रही है. ताकि किसान मछली पालन का काम शुरू कर सकें.

आपको बता दें कि मछली पालन के उपकरण, बीज खरीदने और तालाब का निर्माण करने के लिए सरकारी मदद मिलती है. यदि आप पहले से मछली पालन कर रहे हैं तब भी आपको सरकारी आर्थिक मदद मिल सकती है. जिससे आप एक से दो तालाब कर सकते हैं और ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.

क्या है सही तरीका
इसके लिए आप मत्स्य विभाग से योजना के तहत सब्सिडी लेकर उपकरण और बीज खरीद सकते हैं.

आपको मत्स्य विभाग में संपर्क करना होगा. जहां पता चलेगा कि कौन सी स्कीम चल रही है और किसका फायदा आपको मिल सकता है.

अगर आप इस काम की शुरुआत कर लेते हैं और एक तालाब से बीज तैयार करके अच्छी कमाई कर रहे हैं तो सरकारी मदद लेकर इस बिजनेस को और आगे बढ़ा सकते हैं.

धीरे-धीरे आप एक तालाब दो, दो तीन और तीन से चार तालाब बनवा सकते हैं. वहीं इस तरह से आपकी कमाई बढ़ती चली जाएगी.

इससे न सिर्फ महीने में बल्कि आगे चलकर हर हफ्ते आप बीज तैयार करके बेच सकते हैं और ये काम आपका स्थाई और बड़ा बिजनेस का रूप ले लेगा.

यदि कई तालाब है तो आप अलग-अलग तालाब में अलग-अलग मछलियों के बीज को ले सकते हैं. जैसे एक तालाब में रोहू रखें, दूसरे में कत्ला, तीसरे में ग्रास कार्प और चौथे में कोई अन्य मछली का बीज

निष्कर्ष
जो भी किसान आपके पास आएगा उसे आप हर तरह के बीज बेच सकते हैं और हर तरह के बीज बेचने से कोई भी मछली किसान खाली हाथ नहीं लौटेगा. इससे दिन ब दिन आपकी कमाई बढ़ती चली जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fisheries: प्रोडक्ट ब्रांडिंग और स्मार्ट पैकेजिंग जैसे कामों से भी फिशरीज सेक्टर में कर सकते हैं ग्रोथ

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) फिशरीज इनोवेशन एंड...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Production: छत्तीसगढ़ में हुआ दोगुना मछली उत्पादन, 10 लाख टन पहुंचा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालकों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाई गई, छत्तीसगढ़ में हुए कई विकास कार्य

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग ने...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming: बाजार में मछली की गिरती कीमतों के बीच सरकार ने दी मछली पालकों को राहत

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश सरकार ने जानकारी दी है कि ई-फिश प्लेटफॉर्म...