Home पशुपालन Goat Farming: गाभिन बकरी का इस तरह रखें ख्याल, आखिरी 15 दिनों में ये काम जरूर करें
पशुपालन

Goat Farming: गाभिन बकरी का इस तरह रखें ख्याल, आखिरी 15 दिनों में ये काम जरूर करें

GOAT FARMING, LIVE STOCK NEWS, Solar Dryer Winter Protection System
शेड में किया जा रहा बकरी पालन. live stock animal news

नई दिल्ली. क्या आप बकरी पलक हैं? तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) के एक्सपर्ट में लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि बकरी जब बच्चों को जन्म देने वाली हो और उसका वक्त नजदीक हो यानि 15 दिन पहले उनके खान-पान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. सबसे पहले तो ये जान लें कि बकरी के खान-पान में बहुत ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है. जो चीज आप दे रहे हैं. वह आप उन्हें देते रहें.

जब बच्चा पैदा होने में 15 दिन का वक्त बचे तब कुछ खास चीजों का ध्यान देना होता है, जैसे कि दाना मिश्रण. अगर आप दाना मिश्रण दे रहे हैं तो ठीक है. अगर नहीं दे रहे हैं तो थोड़ा-थोड़ा देना शुरू कर दें. वहीं पहले से दे रहे हैं तो थोड़ी सी मात्रा उसमें बढ़ा देनी चाहिए.

इन बातों का ध्यान रखें
एक्सपर्ट का कहना है कि 250 से 300 ग्राम दाना मिश्रण बकरी को खिलाना है और इसे दो से तीन बार में खिलाना चाहिए. अगर एक बार भी खिलाएंगे तो बकरियों को गैस बन सकती है. उन्हें लूज मोशन भी हो सकता है.

बकरी के ब्याने से पहले उसे वाइटम-एच पिलाना चाहिए. इससे बकरी की जेर आसानी से गिर जाएगी. बकरी जब दूध का उत्पादन करेगी तो वह भी कम नहीं होगा और उसका अडर भी बड़ा होगा. इससे दूध उत्पादन बेहतर मिलेगा.

गाभिन बकरियों को सरसों का तेल भी जरूर पिलाना चाहिए. कोई भी मौसम हो 2 से 3 एमएल सरसों का तेल बकरियों को पिलाना शुरू कर दें. इससे बकरियों को एनर्जी मिलती है. बकरी जब बच्चे को जन्म देती है, बच्चा आसानी से पास हो जाता है.

यहां इस बात का भी ध्यान रखें कि बकरी के ब्याने में जब 10 से 15 दिन रह जाए तब उसे चराई के लिए नहीं ले जाएं. इससे अगर कोई बकरा उसके संपर्क में आएगा तो इससे बकरी को गंभीर समस्या हो सकती है.

निष्कर्ष
इन बातों का ध्यान बकरी पालन में रखना बेहद ही जरूरी है. इससे बकरी पालन में नुकसान से आप खुद को बचा पाएंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...