Home पशुपालन FMD: एक कॉल पर घर आएगी पशुपालन विभाग की टीम, मुफ्त में लगाएगी FMD की वैक्सीन
पशुपालनसरकारी स्की‍म

FMD: एक कॉल पर घर आएगी पशुपालन विभाग की टीम, मुफ्त में लगाएगी FMD की वैक्सीन

नई दिल्ली. पशुओं में खुरपका-मुंहपका यानि FMD की बीमारी बेहद ही खतरनाक होती है. ये बीमारी अगर एक बार पशुओं को लग जाए तो इससे उत्पादन प्रभावित होता ही है. साथ ही पशुओं की जान पर भी बन आती है. इसलिए इससे बचाव जरूरी है. बचाव के लिए सबसे जरूरी ये है कि पशुओं का समय से वैक्सीनेशन कर दिया जाए. बता दें कि सरकार वैक्सीन मुफ्त में भी लगवाती है. जैसे उत्तर प्रदेश में मुफ्त में घर—घर जाकर वैक्सीन लगाई जा रही है. सिर्फ एक कॉल पर आप पशु को वैक्सीन लगवा सकते हैं. सरकार की तरफ से इस बार ऐसी ​व्यवस्था की गई है.

यूपी पशुपालन विभाग की ओर से 22 जुलाई से FMD टीकाकरण अभियान का 8वां चरण शुरू किया गया है, जो 8 सितंबर तक चलेगा. अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने इसे हरी झंडी दिखाई है. इसका उद्देश्य 100 फीसद पात्र पशुओं का मुफ्त टीकाकरण और टैगिंग सुनिश्चित करना है और इसके जरिए FMD-मुक्त पशुधन और खुशहाल किसान बनाना है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है
अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि खुरपका-मुंहपका जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए और पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की जा चुकी है.

उनकी ओर से जानकारी दी गई है कि पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जाएगा और वैक्सीनेशन के लिए पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध पहले से ही कराई जा चुकी है.

इसके साथ-साथ तमाम कर्मचारियों को भी वैक्सीनेशन के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है और वह इस काम में लग भी चुके हैं.

उन्होंने बताया कि एंबुलेंस आदि की मदद से घर-घर जाकर पशुओं को वैक्सीन लगाई जा रही है. उन्होंने कहा कि जहां पर वैक्सीनेशन टीम नहीं पहुंच रही है, उसके लिए भी व्यवस्था की गई है.

उन्होंने कहा कि वहां पशुपालक भाई टोल फ्री नंबर 18001805141 पर कॉल करके सूचित कर सकते हैं या फिर 1962 पर भी कॉल करें तो गांव में जाकर टीम वैक्सीन लगा देगी.

इसका फायदा यह होगा कि न सिर्फ कॉल करने वाले पशुपालक भाई की गाय व भैंस को वैक्सीन लगा देंगे बल्कि पूरे गांव में वैक्सीन लगाने का काम किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि सरकार की ये सोच है कि बीमारी की वजह से कोई भी पशुपालक की पशु की जान न जाए, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है.

निष्कर्ष
वैक्सीन लगवाने से पशु को एफएमडी की इस खतरनाक बीमारी से बचाया जा सकता है. इससे पशुपालन के काम में पशुओं को कोई दिक्कत नहीं आएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Animal Husbandry: बिहार के मुजफ्फरपुर में पशुओं में लंपी का असर, जांच टीम पहुंची पशुपालकों के घर

नई दिल्ली. बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के मुशहरी प्रखंड की झपहां पंचायत...

पशुपालन

GADVASU: डेयरी फीड और दूध में एफ्लाटॉक्सिन कंटैमिनेशन का ‘इलाज’ तलाशा जाएगा

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना की...