Home पोल्ट्री Poultry Farming Tips: बरसात में मुर्गियों का बिछावन गीला, मतलब उत्पादन घटा, बीमारियां बढ़ीं
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: बरसात में मुर्गियों का बिछावन गीला, मतलब उत्पादन घटा, बीमारियां बढ़ीं

layer hen breeds
फीड खाती मुर्गियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. इन दिनों बारिश का मौसम है. ऐसे में मुर्गी पालकों को थोड़ा होशियार रहने की जरूरत है. खास करके मुर्गी पालन के दौरान मुर्गियों के बिछावन पर खास तवज्जो देना चाहिए. क्योंकि मुर्गियों के बिछावन की वजह से ही कई बीमारियां मुर्गियों को हो सकती हैं, लेकिन ऐसा तब होगा जब बिछावन गीला होगा. इसके चलते बीमारियां होने का खतरा तो रहता ही है. साथ ही उत्पादन पर भी बहुत ज्यादा असर पड़ता है. दोनों ही स्थिति में आर्थिक नुकसान मुर्गी पालकों को उठाना पड़ सकता है.

असल में एक्सपर्ट का कहना है कि बिछावन गीला होने की स्थिति में पोल्ट्री फार्म के अंदर अमोनिया गैस बनना आम बात है. इसके चलते गंभीर बीमारियां भी फैलने लगती हैं और मुर्गियों के पैरों में भी संक्रमण होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है. इससे मुर्गियों की सेहत और ग्रोथ पर बहुत बुरा असर पड़ता है.

अमोनिया गैस से नुकसान
अगर पोल्ट्री फार्म में अमोनिया गैस बनना शुरू हो जाती है तो ये बिछावन के गीला होने से ही होता है. क्योंकि बीट और नमी मिलने से तेजी से अमोनिया गैस निकलती है.

वहीं अगर मुर्गियों का बिछावन गीला हो गया है तो अमोनिया गैस की वजह से मुर्गियों को सांस लेने में तकलीफ होती है. आंखों में जलन होना शुरू हो जाती है.

इसके अलावा अमोनिया गैस के चलते मुर्गियों के पैर में छाले भी पड़ सकते हैं और इससे उनका तलवा खराब हो सकता है.

बिछावन गीला होने की वजह से कोक्सीडियोसिस की बीमारी मुर्गियों में फैल सकती है. यह एक कीड़ों से होने वाली बीमारी है, जो तेजी से मुर्गी पालन को नुकसान पहुंचाती है.

मुर्गियों को फंगस और बैक्टीरिया की समस्या भी हो सकती है. क्योंकि फफूंद उगने से मुर्गियों को जल्दी बीमारी लग जाती है.

इतना ही नहीं खराब माहौल के चलते उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है और तनाव की स्थिति में भी मुर्गियां रहती हैं. इससे उत्पादन प्रभावित होता है.

अब चाहे चिकन के लिए पाल गए मुर्गे हों या फिर अंडा उत्पादन के लिए पाली गई लेयर मुर्गियां, दोनों का ही उत्पादन इस स्थिति में प्रभावित होना सामान्य सी बात है.

निष्कर्ष
इसलिए बेहद जरूरी है कि बिछावन पर बिछाए गए भूसे आदि को बार-बार उलट पलट करते रहें. उसमें चूने का छिड़काव करें. किसी भी स्थिति में बिछावन को गीला ना होने दें. तभी पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गियों को बीमारियों से और उत्पादन में होने वाली कमी के चलते होने वाले नुकसान से खुद को बचा पाएंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री

Poultry Farming: पोल्ट्री फार्म से लार्वा चक्र को तोड़कर मक्खियों को किया जा सकता है नियंत्रित

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्म में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कीटनाशक, लार्वानाशक, विसंक्रमणकारी...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming News: मुर्गी के बीट का कलर बीमारियों की ओर करता है इशारा, ऐसे पहचानें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बीमारियां मुर्गियों के उत्पादन को प्रभावित करती...

पोल्ट्री शेड के निर्माण के लिए ऊंची भूमि का चयन करना चाहिए. कुछ चट्टान वाली जगह होती है, वे ज्यादा अच्छी होती हैं. शेड ऊंची होती है, तो उसके पास जल का भराव नहीं हो पाएगा.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों के बिछावन के प्रबंधन का असर मुर्गियों की सेहत और प्रोडक्शन पर पड़ता है

नई दिल्ली. सस्टेनेबल पोल्ट्री प्रोडक्शन में ‘लिटर मैनेजमेंट’ याानि मुर्गियों के बिछावन...

egg
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों के फीड में बदलाव करके ओमेगा-3 वाले अंडों का लिया जा सकता है ज्यादा उत्पादन

नई दिल्ली. अंडे मुर्गियों से मिलने वाले प्रोटीन के सबसे सस्ते और...