Home डेयरी Dairy: पशु को जरूर दें मिनरल मिक्सचर, कमी से घट जाएगा दूध उत्पादन, कई और भी है नुकसान
डेयरी

Dairy: पशु को जरूर दें मिनरल मिक्सचर, कमी से घट जाएगा दूध उत्पादन, कई और भी है नुकसान

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो। livestockanimalnews

नई दिल्ली. लंबे समय से डेयरी फार्मिंग का बिजनेस कर रहे पशुपालक भाई इस बात को जानते ही होंगे कि पशु के आहार में मिनरल मिक्सचर कितना जरूरी हिस्सा है. इसकी कमी हो जाने के चलते पशु को कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं. वहीं दूध उत्पादन पर तो सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है. अगर दूध उत्पादन कम होता है तो फिर इससे डेयरी फार्मिंग का बिजनेस घाटे में चला जाता है. जबकि कोई भी पशुपालक ये नहीं चाहेगा कि उसका बिजनेस घाटे में जाए. इसलिए पशुओं को समय पर मिनरल मिक्सचर खिलाना बेहद ही जरूरी है.

यदि आप डेयरी फार्मिंग में नए हैं तो मिनरल मिक्सचर की जरूरत को समझ लें. ताकि आपको दूध उत्पादन लेने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आए. आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि मिनरल मिक्सचर की डेयरी फार्मिंग में क्या अहमियत है. जानकारी के लिए बता दें कि मिनरल मिक्सचर के अंदर कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, आयोडीन और कई जरूरी खनिजों का मिश्रण होता है, जो पशु के शरीर को स्वस्थ रखता है और उत्पादन बढ़ाता है.

मिनरल्स की कमी से क्या होता है
मिनरल्स की कमी के कारण पशु का दूध उत्पादन कम हो जाता है.

पशु कमजोर हो जाता है.

बार-बार हीट में नहीं आता है.

गर्भधारण में भी पशु को समस्या होती है.

पशु की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं.

रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है.

मिनरल मिक्सचर देने के फायदे
मिनरल मिक्सचर देने से दूध उत्पादन बढ़ता है.

प्रजनन क्षमता सुधरती है.

हड्डियां मजबूत होती हैं.

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

बछड़ों की वृद्धि बेहतर होती है.

पाचन शक्ति बेहतर होती है.

प्रमुख खनिज और उनके कार्य
कैल्शियम हड़ियों और दांतों को मजबूत बनाता है.

फॉस्फोरस ऊर्जा उत्पादन और हड़ियों के लिए जरूरी होता है.

मैग्नीशियम कई एंजाइम के कामों में सहायक होता है.

जिंक प्रतिरोधक क्षमता और त्वचा के लिए जरूरी होता है.

कॉपर हीमोग्लोबिन और ऊर्जा के लिए जरूरी है.

आयोडीन वायरॉयड फंक्शन और विकास के लिए जरूरी है.

कब जरूर देना चाहिए मिनरल मिक्सचर
पशु को दूध देने वाली अवस्था में जरूर दें.

गाभिन पशु को भी दें.

बछड़ों की वृद्धि के समय उन्हें दें.

बीमारी के बाद भी जरूर खिलाएं

गर्मी, सर्दी और बारिश के मौसम में भी दें.

कितनी मात्रा में देना चाहिए
गाय या भैंस 50-60 ग्राम रोजाना देना चाहिए.

बकरी और भेड़ 10-20 ग्राम रोजाना देना बेहतर है.

भोजन के साथ रोजाना देना चाहिए.

हमेशा ताजे और संतुलित आहार के साथ दें.

निष्कर्ष
याद रखें कि हमेशा अच्छी गुणवत्ता का मिनरल मिक्सचर दें. नियमित और सही मात्रा में दें दें. इसके साथ ही साफ पानी हमेशा उपलब्ध कराएं. 3-4 महीने में एक बार पशु की डीवॉर्मिंग जरूर करें. यदि ऐसा करते हैं तो फिर पशु का दूध उत्पादन कम नहीं होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy News: गाय-भैंस के दूध से फैट कम होने की वजह जानें, फिर करें इलाज

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में जितना जरूरी ये है कि पशु अच्छी...

डेयरी

Dairy News: डेयरी में खाद वैल्यू चेन से बढ़ती से किसानों की इनकम, मीथेन उत्सर्जन में भी आती है कमी

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह...

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk Production: पशु का कुछ ही दिनों में बढ़ाएं दो लीटर से ज्यादा दूध, तरीका बिल्कुल आसान है

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले हर डेयरी किसान की ये कोशिश...