Home पशुपालन Goat Farming: बकरियों का वजन बढ़ाने के लिए क्या-क्या खिलाना चाहिए, जानें यहां
पशुपालन

Goat Farming: बकरियों का वजन बढ़ाने के लिए क्या-क्या खिलाना चाहिए, जानें यहां

ppr disease in goat
बीटल बकरी, goatwala.com

नई दिल्ली. बकरी पालन एक ऐसा व्यवसाय है, जिससे आपको कम लागत में ज्यादा कमाई करने का मौका मिलता है. बकरी पालन में आपको ज्यादा इन्वेस्ट भी करने की जरूरत नहीं होती. बकरी पालन कम बकरियों और बिना फॉर्म बनाए ही शुरू कर सकते हैं. जब एक बार आपको इससे इनकम होने लगे तो बकरियों की संख्या बढ़ा सकते हैं. चाहें तो फॉर्म भी बनवा सकते हैं. जिससे आमदनी दोगुनी हो जाएगी. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि बहुत से बकरी पालक ये शिकायत करते हैं कि उनके जानवरों का वजन तेजी से नहीं बढ़ रहा है. इससे बकरी पालक परेशान रहते हैं.

एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक बकरी का वजन न बढ़ने के पीछे कई बार बकरी पालक की ओर से की गई गलती भी होती है. क्योंकि वो बकरियों को ज्यादातर हरा चारा ही खिलते रहते हैं. यह फिर एक तरह का चारा खिलाते हैं. जबकि बकरियों को भी संतुलित भोजन की जरूरत होती है. तभी उनका वेट बढ़ता है. बकरियों को भी प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन से भरपूर आहार दिया जाना चाहिए. तभी उनका वजन बढ़ेगा. आइए उन्हें इन चीजों की पूर्ति करने के लिए क्या-क्या खिलाएं, आइए इस बारे में जानते हैं.

इससे मिलेगा बकरियों को प्रोटीन
बकरियों को प्रोटीन देने के लिए उन्हें सोयाबीन, अरहर, मूंगफली, लोबिया, चना और मटर का भूसा खिला सकते हैं. एनिमल्स एक्सपर्ट रहते हैं कि मूंग और उड़द की सूखी पत्तियां भी बकरियों को प्रोटीन देने में कारगर है. वहीं बरसीम या रिजका का सूखा चारा भी बकरियों को प्रोटीन के लिए खिलाना चाहिए. बाजार में मिलने वाले बकरियों के लिए बनाए गए स्पेशल फीड भी प्रोटीन की कमी को पूरा करते हैं.

मिनरल्स के लिए ये खिलाएं
बकरियों के शरीर में मिनरल्स की भी जरूरत होती है. इसके लिए उन्हें नमक इलेक्ट्रोलाइट लवण और खनिज मिश्रण खिलाना चाहिए. नमक बकरियों को खिलाने से फायदा होता है. आप चाहें तो नमक के तौर पर काला नमक भी बकरियां थोड़ा सा खिला सकते हैं. इसे भीगे हुए चने में मिलाकर देना चाहिए. जिसे बकरियों को मिनरल्स भरपूर मात्रा में मिल जाएगा. वही बकरियों को खास तौर पर तैयार खनिज मिश्रण खिलाना चाहिए. जिससे उनकी मिनरल्स की जरूरत पूरी होती है.

विटामिन की जरूरत ऐसे करें पूरी
वहीं बकरियों को विटामिन की पूर्ति करने के लिए हरा चारा, दाना और चना देना चाहिए. बकरियों में विटामिन ए की कमी नहीं होती. क्योंकि उनका शरीर बीटा कैरोटीन से विटामिन ए बनाता है. जबकि हरी पत्तेदार घास में बीटा कैरोटीन होता है. वहीं बकरियों के लिए जौ के साथ खली मिलाकर तैयार किया गया दाना अच्छा होता है. इसमें प्रोटीन विटामिन और खनिज लवण भरपूर मात्रा में होते हैं. चना बकरियों को मजबूत बनाता है. रात में चना भीगने के लिए छोड़ देें और सुबह खिलाएं तो इससे भी ज्यादा फायदा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...

goat farming
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरियों को एक ही चारागाह में ज्यादा समय तक न चराएं

नई दिल्ली. पशुपालन करने की सोच रहे हैं और बजट भी ज्यादा...