Home सरकारी स्की‍म Dairy Farm: डेयरी फार्म खोलने के लिए जल्द यहां करें आवेदन, देर करेंगे तो नहीं मिलेगा मौका
सरकारी स्की‍म

Dairy Farm: डेयरी फार्म खोलने के लिए जल्द यहां करें आवेदन, देर करेंगे तो नहीं मिलेगा मौका

livestock animal news
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं. इसी कड़ी में हरियाणा सरकार की ओर से भी योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिसके माध्यम से पशुपालन को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है. अगर आप भी हरियाणा के निवासी हैं और पशुपालन करना चाहते हैं तो सरकार की ओर से दिए जा रहे लोन और सब्सिडी की मदद से अपना पशुपालन का काम शुरू कर सकते हैं और इससे आपको अच्छी कमाई हो सकती है. इससे इनकम भी बढ़ सकती है. गौरतलब है कि सरकार भी चाहती है कि पशुपालन के जरिए किसानों की आमदनी बढ़ाई जाए, तभी कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं.

सरकार की ओर से कहा गया है कि जो भी पशुपालक योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वह सीएससी सेंटर या सरल पोर्टल के माध्यम से विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लें. ताकि उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके.

ये योजनाएं चला रही हैं
हरियाणा सरकार पशुपालन के लिए कई योजनाएं चला रही है. जिसमें गौसंवर्धन एवं संरक्षण कार्यक्रम चल रहा है. मुर्राह भैंस संरक्षण कार्यक्रम भी चल रहा है. वहीं 50 पशुओं की हाईटेक डेयरी खोलने के लिए भी आर्थिक मदद मिल रही है. 3, 5 और 10 पशुओं की डेयरी यूनिट भी खोलने के लिए सरकार की मदद ले सकते हैं. पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत भी लोन लिया जा सकता है. पशुधन बीमा योजना भी सरकार की ओर से चलाई जा रही है. स्वदेशी भैंस संरक्षण और विकास तथा मुर्राह विकास योजना भी चल रही है. वहीं अनुसूचित जातियों के लोगों के लिए रोजगार के अवसर देने के मकसद से भी योजनाएं चलाई जा रही हैं.

डेयरी फार्म खोलने के लिए करें आवेदन
डॉ. देवेंद्र यादव ने बताया कि जो पशुपालक हरियाणा सरकार द्वारा प्रदान की जा रही लोन या सब्सिडी आदि स्कीम का लाभ लेना चाहते है, वो पशुपालक सीएससी सेंटर या अन्य किसी कंप्यूटर द्वारा सरल पोर्टेल (saral portal) से विभाग द्वारा दी जा रही स्कीमों में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. अभी ये ये पोर्टल खुला हुआ हैं, जो लोग टार्गेट पूरे होने से पहले रजिस्ट्रेशन करवाएंगे उन्हें फायदा मिल जाएगा. आवेदक चाहें तो अभी 4, 10, 20 और 50 पशुओं की हाईटेक डेयरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं अगर स्कीमों में आवेदन से पहले इनकी अधिक जानकारी की लिए आप निकटतम पशु चिकित्सक और पशु अस्पताल में भी संपर्क कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Aquaculture Insurance: एक्वाकल्चर बीमा कराने से मछली पालन में नुकसान की हो जाएगी भरपाई

नई दिल्ली. केंद्र सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने का काम कर...

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: छत्तीसगढ़ में फिशरीज सेक्टर में पीएमएमएसवाई के तहत 900 करोड़ का हुआ है निवेश

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

fish farming
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: मछुआरों को मिलेगा 5 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर देगी बिहार सरकार

नई दिल्ली. मछली पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों और मछली पालकों...