नई दिल्ली. बकरी पालन का व्यवसाय एक ऐसा काम है, जिससे आप जल्दी-जल्दी ज्यादा कमाई कर सकते हैं. बकरी पालन के काम में मुनाफा ज्यादा मिलता है. हालांकि बकरी पालन शुरू करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है. जिसमें नस्ल से जुड़ी जानकारी होना बेहद जरूरी है. एक्सपर्ट का कहना है कि किसानों को ये पता होना चाहिए कि उन्हें किस नस्ल की बकरी को पालना है. जिससे उन्हें ज्यादा मुनाफा मिल सके. कुछ नस्ल ऐसी हैं जो ज्यादा बच्चों का जन्म देती हैं और जल्दी-जल्दी बड़ी होती हैं. उन्हें पालना बेहतर होता है. इससे ज्यादा मुनाफा मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
गौरतलब है कि बकरी पालन में मीट और दूध दोनों से कमाई होती है. अगर आप एक बकरी पालते हैं औसतन 15 हजार से 20 रुपए तक भी कमाई कर सकते हैं लेकिन ये सब काफी हद तक आपके प्रबंधन, बिक्री के उद्देश्य, बकरियों की नस्ल पर निर्भर करता है. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि ये व्यवसाय खासकर छोटे सीमांत किसानों के लिए एक बेहतरीन इनकम का जरिया हो सकता है.

बकरी पालन से जुड़ी टिप्स क्या है
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर बकरी को मीट उत्पादन के लिए पालना है तो किसानों को ऐसी बकरियों को पालना चाहिए जो ज्यादा बच्चे दें और जल्दी-जल्दी बच्चे दें.
उसके लिए छोटी नस्ल जैसे बंगाल नस्ल की बकरी सही मानी जाती है. जिसे पालकर अच्छी कमाई की जा सकती है.
बंगाल नस्ल की बकरी में सफेद और ब्लैक दोनों नस्ल की बकरी को पालना बकरी पालन के लिए बेहतर साबित हो सकता है.
वहीं बरबरी बकरी भी एक बेहतरीन विकल्प है. जिसको पालकर अच्छी कमाई की जा सकती है.
एक्सपर्ट का कहना है कि बकरीद जैसे मौके के लिए बकरी पालन करना हैं तो जमुनापारी, सोजत और बीटल को पालकर अच्छी कमाई की जा सकती है.
इन तीन नस्ल की बकरियों की इस वक्त बहुत डिमांड रहती है. बकरीद के वक्त बहुत अच्छा मुनाफा देने वाली ये नस्ल मानी जाती है.
निष्कर्ष
अगर आप ज्यादा समय के लिए बकरी पालन करना चाहते हैं तो बीटल, सोजत और जमुनापसरी अच्छी नस्ल है. जबकि कम समय के लिए बकरी पालन करके ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं बंगाल गोट और बराबरी अच्छी नस्ल है.












