Home डेयरी Goat Farming : जानिए बाड़े में कैसा होना चाहिए ब्रीडर बकरा, जिससे गोट फार्मिंग बिजनेस में मिले मोटा मुनाफा
डेयरी

Goat Farming : जानिए बाड़े में कैसा होना चाहिए ब्रीडर बकरा, जिससे गोट फार्मिंग बिजनेस में मिले मोटा मुनाफा

breeder goat
बीटल बकरी,

नई दिल्ली. हर बकरी पालक यह चाहता है कि उसके बाड़े में मौजूद बकरी ज्यादा दूध देने वाली और ज्यादा वजन वाली हो. अगर ऐसा है तो पशु पालकों को इससे दोहरा फायदा होता है. गोट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ज्यादा दूध देने वाली बकरियां और वजनदार बकरों की नस्ल बढ़ाना कोई मुश्किल काम नहीं है. बस जरूरी यह है की बकरियों को गाभिन करते वक्त हम थोड़ा सा ध्यान दें. ध्यान इस बात का रखना है कि बकरी बकरियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर लें. खासतौर पर उस बकरे के बारे में जानकारी जरुर कर लें जिससे बकरी को गाभिन करना है. यहां समझने वाली बात यह है कि ब्रीडर बकरे का फैमिली बैकग्राउंड जरूर देखना चाहिए. क्योंकि यह वही मौका होता है जब थोड़ी सी मेहनत और 100 200 रुपये ज्यादा खर्च करके हमारे फार्म में मौजूद बकरी और बकरियों की नस्ल अच्छी हो जाती है.

इन चीजों पर करें गौर
इस संबंध में एक्सपर्ट एमके सिंह कहते हैं कि ब्रीडर बकरे की फैमिली देखने से मतलब ये है कि ब्रीडर की मां है वह दूध कितना देती है. उस बकरी से एक बार में कितने बच्चे पैदा होते हैं. इतना ही नहीं जब ब्रीडर पैदा हुआ था तो उस वक्त कितने बच्चे दिए थे. ब्रीडर के पिता की हाइट कितनी थी. पिता की ग्रोथ रेट कैसी थी. ब्रीडर के दूसरे भाई बहन कैसे थे. उन्होंने बताया कि एक जरूरी टिप्स यह है कि बकरी को क्रॉस कराने ले जाने से पहले ब्रीडर की हेल्थ को जरूर जांच लें.

35 से 40 किलो होना चाहिए वजन
कहीं उसे कोई अंदरूनी बीमारी तो नहीं है. यह पता करना इतना आसान भी नहीं है लेकिन ब्रीडर फुर्तीला है या नहीं यह जरूर चेक किया जा सकता है. इससे उसके फिट होने का अंदाजा लग जाएगा. उसकी उम्र एक डेढ़ साल है तो उसका वजन उम्र के मुताबिक 35 से 40 किलो होना चाहिए. साथ ही क्रॉस करने के दौरान इस बात कभी ख्याल रखना चाहिए कि ब्रीडर बकरे में और गाभिन होने वाली बकरी में किसी भी तरह का ब्लड रिलेशन न हो वरना इससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. बकरों को चराने के लिए उनका विशेष ध्यान रखना चाहिए. सर्दी से गर्मी के मौसम में आने पर उन्हें पानी की मात्रा में बढ़ोत्तरी करनी चाहिए. हरे चारे का भी प्रयोग अच्छी तरह से करना चाहिए. एक स्वस्थ्य बकरे से ही फार्म में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...