Home पशुपालन Goat Farming: गर्मी में मौसम हिसाब से बकरियों को खिलाएं चारा
पशुपालन

Goat Farming: गर्मी में मौसम हिसाब से बकरियों को खिलाएं चारा

livestock animal news
चारा खाती बकरियों की तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों के खान-पान पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. क्योंकि उनकी खान-पान में की गई लापरवाही उत्पादन पर असर डाल सकती है. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि इसलिए पशुओं के आहार पर खास ध्यान देना चाहिए. यहां ये भी जान लें कि मौसम के हिसाब से भी आहार प्रबंधन अलग-अलग होता है. यानी ठंड में पशुओं को अलग तरह से आहार प्रबंधन किया जाता है, जबकि गर्मी में अलग तरीके से. अगर आप बकरी पालक हैं तो जान लें कि बकरियों से बेहतर उत्पादन लेने के लिए खासतौर पर गर्मी में उन्हें क्या खिलाना चाहिए.

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि गर्मियों के दिनों में बकरियों को लू लग जाती है. जबकि डिहाइड्रेशन आदि की समस्या भी हो जाती है. इससे बचाने के लिए हरा चारा, पोषक तत्व से भरपूर दाना मिश्रण और पर्याप्त पानी हर हाल में बकरी को देना ही है. इसके अलावा भी कई ऐसी चीज हैं, जिनको खिलाना चाहिए. जिससे बकरियों से आप बेहतर उत्पादन ले सकते हैं. आई इस बारे में जानते हैं.

क्य-क्या खिला सकते हैं बकरियों को
एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक हरे चारे के तौर पर बकरियों को बबूल, मोरिंगा नीम, जामुन, बेल, अमरूद और गिलोय की पत्तियां खिलाना चाहिए.

बकरियों को दाना मिश्रण भी देना चाहिए. दाना मिश्रण में चना, चना चूरी, गेहूं, चोकर और जौ को खिलाना चाहिए. बकरियां इसे आसानी से खाती हैं.

सूखे चारे की जरूरत भी बकरियों को पड़ती है. इसलिए उन्हें सूखे चारे के तौर पर चना, अरहर, मटर, मूंग और उड़द की सूखी पत्तियां दी जा सकती है.

आहार के साथ-साथ बकरियों को पानी की भी जरूरत होती है. गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी हो सकती है. ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराना चाहिए.

एक्सपर्ट के मुताबिक बकरी को ताजा पानी उपलब्ध कराना चाहिए और चारे में काला नमक या लाहौरी नमक भी मिलाकर दिया जा सकता है.

निष्कर्ष
गर्मी के दिनों में बकरी को सुबह शाम कम तापमान होने पर ही चारा खिलाएं और उन्हें छायादार जगह पर ही रखें. यदि इन टिप्स को अपने बकरी पालन में आजमाया तो इससे बकरी पालन के काम में फायदा मिल सकता है. बकरियों का उत्पादन बेहतर रहेगा और बकरियों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालनसरकारी स्की‍म

FMD: एक कॉल पर घर आएगी पशुपालन विभाग की टीम, मुफ्त में लगाएगी FMD की वैक्सीन

नई दिल्ली. पशुओं में खुरपका-मुंहपका यानि FMD की बीमारी बेहद ही खतरनाक...

पशुपालन

Animal Husbandry: ‘पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक रिसर्च को खेती से जोड़ने की है जरूरत’

नई दिल्ली. PI-RAHI (PU-IIT रोपड़ रीजनल एक्सेलेरेटर फॉर होलिस्टिक इनोवेशन फाउंडेशन) के...

milk production
पशुपालन

Animal Husbandry: देसी उपाय करके गाय की भूख न लगने की समस्या से पाएं छुटकारा

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालक हैं तो कभी न कभी आपकी गाय...

cow and buffalo cross breed
पशुपालन

Animal Husbandry: गाय और भैंस को सही तरह से खिलाएं चारा, तभी मिलेगा अच्छा उत्पादन

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के लिए अगर हमने गाय और भैंस को...