Home मीट Meat: बकरों को नहीं लग रही है भूख तो ये दो चीजें खिलाने से मिलेगा फायदा
मीट

Meat: बकरों को नहीं लग रही है भूख तो ये दो चीजें खिलाने से मिलेगा फायदा

livestock animal news
बाड़े में चारा खाती बकरियां.

नई दिल्ली. बकरी पालन को दो वजह से किया जाता है. बकरी पालन से जहां दूध का उत्पादन होता है तो वहीं मीट का भी उत्पादन होता है. क्योंकि बकरी पालन में दोनों तरह से कमाई होती है. बकरी पालन में मीट के उत्पादन के लिए बकरों की डिमांड ज्यादा रहती है. क्योंकि लोग बकरी की जगह बकरों के मीट को खाना ज्यादा पसंद करते हैं. इस वजह से मार्केट में ज्यादातर बकरे का मीट बेचा जाता है. अगर आप भी मीट उत्पादन के लिए बकरों को पालते हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि बकरों की भूख को किस तरह बढ़ाएं. क्योंकि जब बकरा अच्छे से खाए पिएगा तभी वह तंदुरुस्त होगा और इससे आपको अच्छा अच्छा काम मिलेगा.

वैसे तो मीट खाने वाले बकरों का वजन कोई मायने नहीं रखता है लेकिन इसे बेचने वालों के लिए बकरों का वजन मायने रखता है. बकरे जितने मोटे ताजे और तंदुरुस्त रहेंगे, उतना अच्छा दाम मिलता है. क्योंकि बकरों का रेट उनके वजन के मुताबिक ही लगता है.

ये खास चीज खिलाएं
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) एक्सपर्ट का कहना है कि अक्सर ऐसा होता है कि बकरों को भूख नहीं लगती है. इसके चलते वह खाना पीना छोड़ देते हैं और इस वजह से उनकी सेहत कमजोर होने लगती है.

जबकि मीट उत्पादन के लिए पाल जाने वाले बकरों की सेहत अच्छी रहना चाहिए. एक्सपर्ट ने बताया कि की सेहत अच्छी करने के लिए उन्हें एक खास चीज खिलानी पड़ती है. जिससे उनकी भूख 3 गुना बढ़ जाती है.

इसके लिए आपको काला नमक और जीरा का चूर्ण लेना होगा और बकरों को खिलाना होगा. जिससे बकरों की भूख तेजी से बढ़ने लगती है.

बकरियों को जीरा और काला नमक का चूर्ण कितना खिलाना है, यह जानना भी जरूरी है. आपको बता दें कि अगर बकरे का वजन 25 से 40 किलो के बीच है तो 4 ग्राम इसे खिला दें.

हर दिन 4 ग्राम खिलाने से बकरे की भूख जाएगी और वह खाने पीने लगेगा. इसे खिलाने के लिए आप चाहे तो पानी में मिलकर दे दें या फिर दान या चारा में दें.

निष्कर्ष
एक बार इसे खाने के बाद बकरों की भूख बढ़ जाएगी और वह जल्दी-जल्दी खाने लगेंगे. उनकी कमजोरी दूर हो जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्रीमीट

Poultry: तगड़ी कमाई के लिए फरवरी-मार्च में शुरू करें मुर्गी पालन का काम

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम एक ऐसा काम है, जिसको घर...

पोल्ट्रीमीट

Poultry: मणिपुरी और नागी बत्तख आपको बना सकती है मालामाल, साल में मिलते हैं 180 अंडे

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बत्तख पालन भी किया जाता है और...