नई दिल्ली. घर के अंदर ऐसी बहुत सी चीजें मौजूद होती हैं, जिन्हें पशु को खिलाने से बहुत फायदा होता है. बस जरूरत इस बात की है कि उसकी जानकारी पशुपालक भाइयों को हो. जैसे अगर आप बकरी पालक हैं तो बकरियों को मेथी दाना जरुर खिलाना चाहिए. इसके कई चमत्कारी फायदे हैं. खासतौर पर अगर आप ठंड के दौरान बकरियों को मेथी दाना खिलाते हैं तो इससे उन्हें खूब फायदा मिलता है, न सिर्फ दूध देने वाले बकरी का दूध उत्पादन बढ़ता है बल्कि उनके पाचन में भी इसे सुधार होता है. यदि बकरी कमजोर है तो भी मजबूत हो जाती है और बीमारियों से भी बचाव होता है.
केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) के एक्सपर्ट की मानें तो मेथी दाने में फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और खनिज जैसे कई बेहतरीन गुण होते हैं. वहीं विटामिन ए, सी और बी1 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पशुओं को स्वस्थ और ताकतवर बनाने में मददगार होते हैं.
यहां पढ़ें तमाम फायदे
एक्सपर्ट का कहना है की खास तौर पर ठंड में बकरियों को मेथी खिलाने के कई फायदे हैं. ठंड के दौरान बकरी को सर्दी जुकाम खांसी हो जाती है. अगर मेथी खिलाते हैं तो इससे राहत मिलेगी.
बकरियों को ना तो खांसी होगी ना सर्दी जुकाम होगा. ना निमोनिया होगा और ना ही उन्हें ठंड लगेगी. इसलिए मेथी हर रोज खिलाएं.
अगर आप ठंड के दौरान बकरियों को मेथी खिलाते हैं तो उनका हाजमा सही रहेगा, उन्हें अपच की समस्या नहीं आएगी. वहीं बकरियों को गैस भी नहीं बनेगी. इससे वह जो कुछ भी खाएंगी अच्छे से पच जाएगा.
एक्सपर्ट का कहना है कि मेथी गर्म तासीर की होती है. इस वजह से ठंड में इसे देने से बकरियों को ठंड भी नहीं लगती है.
बकरी गाभिन हो या न भी हो, या फिर बकरी का बच्चा हो, सभी को मेथी का दाना खिलाया जा सकता है. सभी तरह की बकरियों के लिए ये फायदेमंद है.
अब बात आती है कि कितना खिलाएं तो बता दें कि 2 से 3 ग्राम मेथी दाने को बकरियां के चारे दाने में मिलाकर या सीधे भी खिलाया जा सकता है.
निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि हर दिन इतनी मात्रा में मेथी दाना खिलाने से उन्हें आप कई तरह की परेशानियों से बचा लेंगे. इससे बकरी पालन में होने वाला नुकसान से आप बच जाएंगे.











