Home मछली पालन Fish Farming: मछलियों को ठंड से बचाने के लिए करें ये उपाय, जानें क्या आती हैं दिक्कतें
मछली पालन

Fish Farming: मछलियों को ठंड से बचाने के लिए करें ये उपाय, जानें क्या आती हैं दिक्कतें

The Department of Fisheries organized the Startup Conclave 2.0 to promote innovation in the fisheries sector.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. ठंड के मौसम में मछलियों को भी दिक्कतें आती हैं. क्योंकि ये मौसम मछलियों के लिए बेहद ही परेशानी भरा होता है. असल में ठंड के मौसम में मछलियों की गतिविधि धीमी हो जाती है और इसके चलते उनकी सेहत पर इसका सबसे बड़ा असर पड़ता है. फिश एक्सपर्ट का कहना है कि अगर इसमें मछली पालक की तरफ से और लापरवाही हो जाए तो सारी की सारी मेहनत खराब हो सकती है. मछली पालन में बड़ा नुकसान हो सकता है. इसलिए ठंड के मौसम में मछलियों की तमाम गतिविधियों और उनकी सेहत का सही से ख्याल रखना बेहद ही जरूरी है.

गौरतलब है कि ठंड के दौरान पानी का तापमान बेहद कम हो जाता है. इसकी वजह से मछलियों की गति और पाचन क्रिया पर इसका सीधा असर पड़ता है. मछलियां पहले के मुकाबले कम खाती हैं और ज्यादा समय तक पानी की गहराई में बिताने की कोशिश करती हैं. वहीं पानी बहुत ज्यादा ठंडा या दूषित हो जाए तो मछलियां बीमार भी पड़ जाती हैं. इससे उनमें मृत्यु दर भी दिखाई देती है.

क्या करना चाहिए
एक्सपर्ट का कहना है कि तालाब को कभी भी गंदा नहीं होने देना चाहिए. तालाब की मिट्टी में हानिकारक बैक्टीरिया और फफूंद अपने लगते हैं. इसलिए उसकी सफाई करना जरूरी है.

सफाई करने के लिए 10 से 15 दिन में तालाब में चूना, सुपर फास्फेट, मिनरल मिक्सचर और सरसों की खली डालें. ताकि पानी का पीएच स्तर भी ठीक हो जाए.

मछलियां सर्दी में फीड कम खाती हैं. इससे उनकी सेहत पर असर पड़ता है. ऐसे में मछलियों को पौष्टिक आहार देने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है.

मछलियों को खाने में प्रोटीन, विटामिन और खनिज का संतुलन देना चाहिए. ताकि उनका शरीर मजबूत रहे और मछलियां फीड खाना ना छोड़ें.

यदि तालाब में संक्रमण हो जाए तब एक एकड़ में 40 से 50 किलो नमक का घोल डालना चाहिए. इससे फफूंद और परजीवी संक्रमण से बचाव होता है.

निष्कर्ष
ठंड मछलियों के लिए मुश्किल भरा मौसम है. ऐसे में ठंड से बचाने के तमाम उपाय अपनाने चाहिए. हर हाल में मछलियों को ठंड से बचाना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गर्मी में भी मछली के तालाबों में पानी का स्तर लगभग 6 फीट रखा जाना चाहिए. इससे निचले हिस्से में पानी का तापमान उपयुक्त रहता है.
मछली पालन

Fisheries News: मछुआरों की इनकम बढ़ाने के लिए जाल पैकेज और नाव बांटी, जरूरी टिप्स भी दिए

नई दिल्ली. फिशरीज सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई काम...

चिलचिलाती गर्मी में मछलियों को सूखा चारा नहीं देना चाहिए.
मछली पालन

Fisheries: मछली के अच्छे बीज के उत्पादन पर फोकस कर रही है सरकार, युवाओं को लगाया जाएगा आगे

नई दिल्ली. मत्स्य पालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने उत्तर...

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fisheries: भारत ने ब्रिक्स समूह में मछली पालन-जलीय कृषि को किसानों की इनकम से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय, भारत सरकार के...