Home पोल्ट्री Poultry Farming: ऐसा होना चाहिए पोल्ट्री फार्म, मुर्गी पालन में सफल होने के लिए जरूर करें ये काम
पोल्ट्री

Poultry Farming: ऐसा होना चाहिए पोल्ट्री फार्म, मुर्गी पालन में सफल होने के लिए जरूर करें ये काम

पोल्ट्री शेड के निर्माण के लिए ऊंची भूमि का चयन करना चाहिए. कुछ चट्टान वाली जगह होती है, वे ज्यादा अच्छी होती हैं. शेड ऊंची होती है, तो उसके पास जल का भराव नहीं हो पाएगा.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मुर्गी पालन एक बेहद ही फायदेमंद बिजनेस है, लेकिन इसको शुरू करने से पहले कुछ चीजों की जानकारी होना बेहद जरूरी है. इसमें आपको ये पता होना चाहिए कि मुर्गी पालन कहां किया जा सकता है और कब शुरू करना ज्यादा फायदेमंद होता है. यदि इन दो अहम बातों की जानकारी आपको होगी तो काफी हद तक मुर्गी पालन के काम में सफलता मिल जाएगी. एक्सपर्ट कहते हैं कि सही जगह का चुनाव करना मुर्गी पालन के लिए बेहद जरूरी है. मुर्गियों के लिए ऐसी जगह का चुनाव करना चाहिए जहां वह आराम से रह सकें.

आपको बता देंगे कि मुर्गी पालन शुरू करने के लिए जिस जगह की आपको जरूरत है, उसका चयन करने के लिए कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी होता है. जिसमें हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि मुर्गी पालन हमेशा शहर से दूर करना चाहिए. शहर में मुर्गी पालन करने से नुकसान ज्यादा होगा, फायदा कम.

इन बातों पर जरूर करें गौर
एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गी पालन अगर शहर में शुरू करते हैं तो वहां ज्यादा पॉल्यूशन रहता है. जबकि शोरशराबा की वजह से भी मुर्गियों में कई तरह की परेशानी आती है.

यदि आप बड़े पैमाने पर मुर्गी पालन करना चाहते हैं यानी मुर्गियों की संख्या ज्यादा रखना चाहते हैं तो मुर्गी पालन हमेशा शहर से दूर शांत वातावरण में करना चाहिए.

वहीं सही जगह का चुनाव करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि हवा और रोशनी भी पोल्ट्री फार्म में पर्याप्त मिलती रहे.

मुर्गियों के लिए पोल्ट्री फार्म का ऐसी जगह पर निर्माण करना चाहिए, जहां पर हवा आसानी से आ जा सके और वेंटिलेशन का भी ख्याल रखना जरूरी है.

इसके अलावा पोल्ट्री फार्म में सुबह की धूप भी बड़ी अहमियत रखती है. यदि धूप नहीं आएगी तो इससे पोल्ट्री फार्म में दिक्कत आ सकती है.

जगह ऐसी होनी चाहिए, जहां पर पानी और बिजली की अच्छी सुविधा हो ताकि मुर्गियों को हर समय ताजा और साफ पानी उपलब्ध हो सके. जबकि बिजली से मुर्गियों को जरूरी टेंपरेचर में रखा जा सकता है.

यदि मुर्गियों को साफ फ्रेश पानी पिलाया जाता है तो इससे मुर्गियों को बीमारियों से बचाया जा सकता है लेकिन पानी गंदा रहेगा तो इससे मुर्गियां बीमार हो सकती हैं.

वहीं जब चूजों से मुर्गी पालन की शुरुआत की जाती है तो उन्हें इलेक्ट्रिक ब्रूटर से ताप दिया जाता है. इसलिए बिजली की जरूरत भी होती है.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि यदि इन बातों का ख्याल रख लिया जाए तो मुर्गी पालन में सफलता मिल जाती है और पोल्ट्री फार्मर्स को इससे मुनाफा होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Poultry animals including chicken, duck, turkey and quail on a farm
पोल्ट्री

Poultry: फ्री रेंज और शेड में मुर्गी पालन के अपने फायदे और चुनौतियां हैं

नई दिल्ली. मुर्गी पालन मुख्यता दो तरह से किया जाता है. एक...

DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को तीन बीमारी रानीखेत, कॉक्सिडियोसिस और सीआरडी से बचाने पर ही होगी तगड़ी कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहते हैं कि पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming)...

egg production in india, Egg Rate, Egg Market, Egg Price, EGG PRICE FALL EGG BECOMES CHEAPER
पोल्ट्री

Poultry: मु​र्गियों के शरीर में इस परेशानी से अंडा उत्पादन होता है प्रभावित

नई दिल्ली. मुर्गियों में ओवेरियन फॉलिकल्स (Ovarian Follicles) अंडाशय (Ovary) में मौजूद...

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री

Poultry Farming: पहले दिन चूजों को पिलाएं गुड़ का पानी, फिर पिसा हुआ दलिया दें, ये भी दे सकते हैं

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) में चूजों की सही तरह से...