Home डेयरी Dairy Animal: ठंड में दूध उत्पादन नहीं होगा कम, यहां जानें क्या करें
डेयरी

Dairy Animal: ठंड में दूध उत्पादन नहीं होगा कम, यहां जानें क्या करें

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. अभी पूरी तरह से ठंड पड़ना भी शुरू नहीं हुई है लेकिन सुबह और शाम में ठंड का एहसास होने लगा है. जिस तरह से इंसानों को ठंड का एहसास हो रहा है, ठीक उसी तरह से पशुओं पर भी इसका असर दिख रहा है. असल में इन दिनों पशुओं के बीमार पड़ने की भी संख्या बढ़ जाती है और ऐसी खबरें भी आ रही हैं. वहीं अगर पशु बीमार न पड़े तो भी दूध उत्पादन पर तो ठंड का असर पड़ता ही पड़ता है. जिससे दूध उत्पादन कम हो जाता है. ऐसे में डेयरी फार्मर्स को नुकसान उठाना पड़ जाता है.

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Fisheries, Government of India) के एक्सपर्ट की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया गया कि ठंड में दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन पर 15 से 20 फीसद तक की कमी दर्ज की जाती है. दिक्कत यहां है कि अगर ठंड के दौरान उनके खान-पान और ठंड से बचाव पर ध्यान न दिया जाए तो और ज्यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है. ऐसे में पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है.

कैसे दूध उत्पादन में कमी को रोकें
असल में पशु खुद को सर्दी से बचने के लिए ज्यादा एनर्जी लगाते हैं. इसकी वजह से दूध उत्पादन में कमी देखी जाती है. हालांकि दूध उत्पादन में कमी को रोका भी जा सकता है.

यदि आप सर्दियों में पशुओं के शरीर को गर्म बनाए रखें और उन्हें कम ऊर्जा खर्च करना पड़े तो इससे उन्हें क्षमता के मुताबिक दूध उत्पादन करने में मदद मिलेगी.

उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर आहार देना चाहिए. ठंड में सिर्फ सूखा या एक जैसा भोजन न दें. जिससे पशुओं के शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी हो जाती है. इससे भी दूध उत्पादन कम हो जाता है.

ठंड के दौरान पशुओं को गुड़, सरसों की खली और अलसी का मिश्रण देना चाहिए. इससे उनका शरीर गर्म और ऊर्जा से भरपूर रहता है.

वहीं पशुओं को बरसीम भी दी जा सकती है लेकिन इसे चार-पांच घंटे सुखाकर खिलाना चाहिए जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहतर होती है.

निष्कर्ष
यदि आप इन उपायों को करते हैं तो इससे पशु को ठंड से बचाव होगी और उसका दूध उत्पादन कम नहीं होगा. जिससे डेयरी फार्मिंग के काम में आपको नुकसान भी नहीं होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

‘NDDB की प्राथमिकता पशु उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार करना है’

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह...

डेयरी

Dairy News: सुधा दुकान या बिक्री केंद्र खोलकर कमाएं एक दिन में पांच हजार रुपए तक मुनाफा

नई दिल्ली. बिहार में सुधा डेयरी की दुकान या बिक्री केंद्र खोलने...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
डेयरी

Dairy Farming: पशु के गाभिन होने की पहचान क्या है, सिर्फ हीट में न आना गर्भवती होने की गारंटी नहीं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशुओं को पाला जाता है...

Livestock Health and Disease Control Programme (LHDCP): to provide for prophylactic vaccination against animal diseases, capacity building of veterinary services, disease surveillance, and strengthening veterinary infrastructure.
डेयरी

Milk Production: क्या बारिश में कम हो गया गाय-भैंस का दूध उत्पादन, बस ये आठ उपाय अपनाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशु का दूध उत्पादन कम...