Home पशुपालन Goat Farming: बकरों को नहीं लग रही है भूख तो खिलाएं ये चीजें, पांच दिन में नजर आएगा असर
पशुपालन

Goat Farming: बकरों को नहीं लग रही है भूख तो खिलाएं ये चीजें, पांच दिन में नजर आएगा असर

sojat goat breed
सोजत बकरियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मीट उत्पादन के लिए पाले जाने वाले बकरे को बकरी पालक अच्छे से अच्छा दाना और चारा खिलाते हैं ताकि वह जल्दी से जल्दी ग्रोथ हासिल कर ले और वो तंदुरुस्त हो जाए. ताकि उनका मीट उत्पादन ज्यादा से ज्यादा मिले. जिससे मीट उत्पादन के लिए पाले जा रहे बकरों से अच्छा दाम मिले, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बकरों के सामने तमाम अच्छी चीज रख दी जाए, उसके बावजूद वह नहीं खाते हैं. दरअसल, ऐसा तब होता है, जब बकरों को भूख नहीं लगती है. इसकी वजह से बकरे कुछ भी नहीं खाते हैं.

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि बकरे की भूख को बढ़ाने के लिए अजवाइन और गुड़ बेहद ही अच्छा उपाय है. इन दोनों को मिलाकर खिला देने से बकरे की भूख बहुत जल्दी बढ़ जाएगी और वह अपनी क्षमता के मुताबिक खाने पीने लगेंगे. इससे उसका उत्पादन भी बेहतर होगा.

क्या गुड़ और अजवाइन का फायदा
बता दें कि बकरों को अगर अजवाइन और गुड़ खिलाते हैं तो इससे उनकी पाचन क्रिया में सुधार होता है और उनकी सेहत अच्छी होती है.

जब बकरों की पाचन क्रिया अच्छी होती है तो उनकी भूख बढ़ जाती है और चराई के बाद उन्हें ऊर्जा की कमी को पूरा करने में भी इससे मदद मिलती है.

एक्सपर्ट का कहना है कि इन दोनों चीजों को एक साथ खिलाने से बकरों का पेट सही रहता है. उन्हें जरूरी खनिज और ऊर्जा मिलती है.

गुड़ की खासियत ये होती है कि इससे बकरों को ऊर्जा मिलती है. जब बकरे चराई कर के आते हैं तो उन्हें आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिजों के स्रोत की जरूरत होती है, जो गुड़ से बकरों को मिलती है.

जबकि अजवाइन से पाचन तंत्र बेहतर होता है. इससे अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं नहीं आती हैं. बकरा जो भी खाता पीता है, उसे अच्छे से लगता है.

निष्कर्ष
बता दें कि अजवाइन और गुड़ का मिश्रण बकरों को 5 दिन तक खिलाना चाहिए. जिससे उनकी भूख बढ़ जाएगी और उन्हें इसका फायदा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...

goat farming
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरियों को एक ही चारागाह में ज्यादा समय तक न चराएं

नई दिल्ली. पशुपालन करने की सोच रहे हैं और बजट भी ज्यादा...