Home पशुपालन Goat Farming: बकरी शाम के समय इस तरह करें देखरेख, सेहत होगी बेहतर, उत्पादन मिलेगा अच्छा
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरी शाम के समय इस तरह करें देखरेख, सेहत होगी बेहतर, उत्पादन मिलेगा अच्छा

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. गोट एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरियों की सही देखभाल से वो स्वस्थ रहती हैं और स्वस्थ बकरी का सीधा मतलब है कि सफल फार्म. जिससे आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा. कई एक्सपर्ट बकरियों की सुबह और शाम में देखभाल के तरीके को अलग—अलग बताते हैं. यानि उनका सुबह और शाम दोनों वक्त में सही तरह से ख्याल रखना चाहिए. बकरियों का शाम का रूटीन यानि शाम की सही देखभाल की बात करें तो बकरियों रात में सुरक्षित रहती हैं और उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है. इसमें बाड़े की सफाई भी शामिल है. क्योंकि शाम तक फार्म काफी गंदा हो जाता है.

शाम के वक्त बकरियों के बाड़े की सफाई करें और गीली या गंदी बिछावन हटा दें. साफ-सफाई से बीमारियों दूर रहती हैं. इस दौरान बकरियों को दाना (कंसन्ट्रेट फीड) दें. ये उनकी उम्र, वजन और उत्पादन के अनुसार देना चाहिए. इससे बकरियों को आवश्यक पोषण मिलता है और शरीर मजबूत रहता है.

बकरियों की स्वास्थ्य जांच जरूर करें
हर बकरी की जांच करें. भोजन कर रही है या नहीं, बुखार, खांसी, दस्त, लंगड़ापन तो नहीं है. कमजोर बकरी को अलग रखें और इलाज करें.

बकरियों के फार्म को सुरक्षित करें. इसके लिए दरवाजे और कुंडी को अच्छी तरह बंद करें. ताकि जंगली जानवरों और चोरी से बचाव हो सके.

बारिश में बकरियों के शेड को सूखा और गर्म रखें. मच्छरों से बचाव करें, धुआं या स्प्रे जरूर करें.

वहीं फार्म में हल्की रोशनी का प्रबंध रखें. रोज की सही देखभाल, बकरी पालन में कमाल कर सकता है.

बकरियों को हमेशा ताजा चारा खिलाएं. शाम को हरा चारा (नेपियर, बरसीम, लूसर्न आदि) खिलाएं. इससे पाचन अच्छा रहता है और दूध उत्पादन बढ़ता है.

हमेशा बकरियों को स्वच्छ पानी पिलाएं. शाम को साफ और ताजा पानी उपलब्ध कराएं. दिनभर के बाद पानी पीने से बकरी हाइड्रेटेड रहती है और खाना अच्छे से पचता है.

मिनरल मिक्सचर और साल्ट लिक रखें. मिनरल मिक्सचर और साल्ट लिक लगातार उपलब्ध होगा तो इससे हड़ियों मजबूत होती हैं और प्रजनन क्षमता बेहतर होती है.

रिकॉर्ड अपडेट करें. शाम को दूध उत्पादन, दाना, दवाई और किसी भी बीमारी की जानकारी रजिस्टर में लिखें. इससे मैनेजमेंट आसान होता है.

शाम की ध्यान रखने योग्य बातों में छोटे बछड़ों को अलग सुरक्षित रखें. चारा और दाना सुखी जगह पर स्टोर करें.

निष्कर्ष
इस तरह से बकरी पालन करते हैं तो फिर बकरी पालन में आपको नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा. बकरी फार्मिंग में आप बेहतर मुनाफा कमा सकेंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Lumpy Skin Disease: पशु से लंपी बीमारी को दूर कर देंगी ये जड़ी-बूटियां, कुछ दिनों में मिलेगा आराम

नई दिल्ली. एलएसडी यानि लंपी स्किन डिजीज (Lumply Skin Disease) एक विषाणु...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: लंपी स्किन डिजीज में गाय-भैंस का खुद न करें उपचार, पशु चिकित्सक से लें सलाह

नई दिल्ली. लंपी स्किन डिजीज गाय-भैंस के लिए बड़ा खतरा है. वहीं...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: पशुपालन में फेल नहीं होना चाहते हैं तो पहले सीख लें बारीकियां

नई दिल्ली. पशुपालन का काम अच्छा है और इससे किसानों की इनकम...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: पशुओं की सेवा के साथ कॅरियर बनाने का मौका देता है ये डिप्लोमा

नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन...