Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गी पालन में फीड के लिए अलग से बनाएं शेड, उत्पादन बढ़ेगा, मुनाफा ज्यादा मिलेगा
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन में फीड के लिए अलग से बनाएं शेड, उत्पादन बढ़ेगा, मुनाफा ज्यादा मिलेगा

livestock animal news
केज में पाली जा रही हैं मुर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में जितना जरूरी मुर्गियों के लिए शेड बनाना, उतना ही जरूरी है फीड के लिए शेड तैयार करना भी. क्योंकि मुर्गियों का जब फीड शेड होगा तो वहां पर फीड को रखने के तमाम इंतजाम होंगे. इससे मुर्गियां अच्छी तरह से फीड खाएंगी तो पोल्ट्री फार्मिंग में इसका फायदा मिलेगा. एक्सपर्ट के मुता​बिक मुर्गियों के लिए फीड शेड 10 x 15 फीट का बनाना चाहिए. जिसके बनने से चारे की नमी, बारिश, धूप, चूहे, कीड़े व फफूंदी से फीड को बचाया जा सकता है और फीड की गुणक्ता बनी रहती है. इससे मुर्गियों का उत्पादन बढ़ता है.

फीड शेड के फायदों की बात करें तो फीड को नमी, बारिश और धूप से सुरक्षा से बचाता है. साथ ही फीड का चूहे, कीड़े और फफूंदी से बचाव करता है. इसके चलते फीड की क्वालिटी बनी रहती है. वहीं फीड की बर्बादी भी कम होती है. जिससे पोल्ट्री फार्मिंग की लागत कम आती है. बता दें कि पोल्ट्री फार्मिंग सबसे अधिक खर्च फीड पर ही आता है. इसलिए इसकी हिफाजत जरूरी है. वहीं मुर्गियों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है
और उत्पादन और लाभ में वृद्धि होती है.

क्या सामान लगेगा
फीड शेड तैयार करने के लिए एंगल आयरन (25mm) लगभग 230-250 किलो ले लें.

GI पाईप (1.5 इंच) लगभम 100-120 किलो लें. चैनल या पाही लगभग 30-40 किलो
ले लें.

वहीं GI शीट दीवार के लिए लें. लगभम 70-80 स्क्वावयर फीट की जगह लें.

GI जाल या वायर ऊपर के लिए लें. लगभग 100-120 स्क्वायर फिट.

टिन, कलर कोटेड शीट छत के लिए लगभग 170-180 स्वेयर फीट ले लें.

दरवाजा फ्रेम व जाल एक सेट लें. बोल्ट, नट, वेल्डिंग रॉड आदि जरूरत मुताबिक लें.

जबकि सीमेंट, रेत, गिट्टी भी चाहिए, ये भी जरूरत के मुताबिक लें.

आकार और डिजाइन की बात करें तो लंबाई 15 फीट और चौड़ाई 10 फीट रखें.

ऊंचाई आगे 8 फीट, पीछे 7 फीट रखें.

दरवाजा 3.5 x 6 फीट का बनाएं.

निर्माण के मुख्य चरण के लिए सही जगह का चयन करें और नींव तैयार करें.

एंगल व पाईप की फ्रेंम बनाकर खड़ा करें.

छत की शीट लगाएं.

सामग्री स्थान के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है.

महत्वपूर्ण सावधानियां
शेड को ऊंची जगह पर बनाएं, जहां पानी न रुके.

फीड को हमेशा पैलेट, तख्त पर रखें.

शेड में नियमित सफाई रखें.

चूहे और कीड़ों से बचाव के लिए जाल व दरवाजा अच्छे से बंद रखें.

फीड पुराना न रखें, पहले आया फीड पहले उपयोग करें.

दीवार पर GI शीट लगाएं.

ऊपार वायर मेष लगाएं और दरवाजा फिट करें.

सफाई करें और फीड स्टोर करें.

निष्कर्ष
अनुमानित लागत लगभग 48 हजार से 60 हजार के बीच आएगी, लेकिन ये लागत लगाने के बाद आप अपने पक्षियों से बेहतर उत्पादन ले पाएंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गी पालन नहीं करना चाहते हैं तो पालें बत्तख, इसमें है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गी पालन के अलावा बत्तख पालन भी...

पोल्ट्री

Poultry News: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग में साइंटिफिक तरीकों को अपनाने से मिलता है बेहतर उत्पादन

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) कम बजट...

Vaccination reduces the use of antibiotics, hence reduce the AMR.
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को ट्रांसपोर्ट के लिए लोड करने से सबसे ज्यादा तनाव का सामना करना पड़ता है

नई दिल्ली. मुर्गियों को पकड़ने, लोड करने और ट्रांसपोर्ट के दौरान होने...

poultry farming
पोल्ट्री

Poultry: 4 मुर्गियों से शुरू करनें पोल्ट्री फार्मिंग, आगे चलकर खूब होगा मुनाफा

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 4 देसी मुर्गियों से...