Home पशुपालन Goat Farming: कब आती है हीट में बकरी, क्या हैं इसके लक्षण, क्रॉस कराने का सही समय भी जानें
पशुपालन

Goat Farming: कब आती है हीट में बकरी, क्या हैं इसके लक्षण, क्रॉस कराने का सही समय भी जानें

अच्छी फसल और अच्छी नस्ल दोनों पशुपालन में मायने रखती हैं. ठीक उसी प्रकार बकरी पालन में भी ये नियम मायने रखता है.
बाड़े में बकरियां

नई दिल्ली. बकरी सामान्य अवस्था में 24-36 घंटे तक मदकाल (हीट) में रहती है और इसी कम समय में गर्भाधान कराने पर गर्भधारण करती है. बकरियों में हीट का पता करने के लिये एक ब्रीडर बकरे को 50-60 बकरियों के झुंड में सुबह-शाम रोजाना आधा घंटे तक घुमाते रहें. इससे हीट में आने का पता चल जाएगा. भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (Indian Veterinary Research Institute) के मुताबिक हीट में आई बकरियों की मदकाल (हीट) में आने के 10-12 घंटे बाद गाभिन कराना चाहिये.

बकरियों में हीट के लक्षण क्या हैं

  • हीट में आई बकरी पूंछ को बार-बार हिलाना शुरू कर देती है.
  • बकरियां इस दौरान बेचैन होना तथा दाना-चारा बेहद ही कम खाती हैं.
  • हीट में आने लक्षणों में ये भी है कि बकरी बार-बार पेशाब करना शुरू कर देती है.
  • जब बकरी हीट में होती है तो झुंड में दूसरी मादा बकरियों पर चढ़ने लगती है.
  • बकरे को क्रास करने के लिए बकरी तरफ से स्वीकृति मिल जाती है.
  • बकरी की योनि लाल होकर चिकनी व लसीली हो जाती है.
  • वजाइजना के रास्ते से पारदर्शी योनि द्रव्य का निकलना शुरू हो जाता है.
  • बार-बार बकरी मिमयाने लगती है और चौकन्ना हो जाती है.

कब कराना चाहिए गाभिन
बकरी के हीट में आने पर वजाइना के रास्ते से थोड़ी मात्रा में पारदर्शी तोड़ (योनि-द्रव्य) गिरता है योनि द्रव्य मदकाल के आरम्भ में कम व पतला, मध्यावस्था में अधिक व पारदर्शी और अन्त में गाढ़ा तथा सफेद होता जाता है. भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान एक्सपर्ट के मुताबिक अगर बकरी 24 घंटे बाद भी गर्मी के लक्षण दिखाती है तो दोबारा 10-12 घंटे के गैप पर भी गाभिन कराया जाना चाहिए. गर्भ न ठहरने की स्थिति में बकरियाँ 19-21 दिन के गैप पर बार-बार गर्मी (मदकाल) में आती रहती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...