Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गियों में ILT बीमारी की क्या है वजह, कैसे फैलता है रोग, बचाव का तरीका पढ़ें यहां
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों में ILT बीमारी की क्या है वजह, कैसे फैलता है रोग, बचाव का तरीका पढ़ें यहां

layer hen breeds
फीड खाती मुर्गियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मुर्गियों में बीमारी का पहला नुकसान उत्पादन में कमी और दूसरा नुकसान मुत्युदर से पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस में घाटा है. इसलिए बीमारियों की जानकारी होना जरूरी है. मुर्गियों में इन्फेक्शीयस लेरिंगो ट्रेकिआईटिस (आईएलटी) नाम की बीमारी होती है. ये बीमारी बेहद ही खतरनाक बीमारी है. राजस्थान केे पशुपालन विभाग (Department of Animal Husbandry, Rajasthan) के एक्सपर्ट कहते हैं कि यह खतरनाक छूतदार और गले को ब्लॉक करने वाली बीमारी है. ये बीमारी तुरंत फैलने वाली सांस की बीमारी है. यह रोग रानीखेत से मिलता-जुलता है. यह अधिकतर 5-10 माह की उम्र की मुर्गियों में ज्यादा होता है.

मुर्गियों में आईएलटी होने का क्या कारण
• मुर्गियों में आईएलटी बीमारी वायरस (हर्पीज वायरस) द्वारा होता है.

इसका फैलाव कैसे होता है

  • ये बीमारी संक्रमित, दाना-पानी, उपकरण और रोग ग्रसित मुर्गियों के सम्पर्क से फैलती है.
  • हैल्दी मुर्गियों में हवा के माध्यम से भी यह रोग फैलता है.
  • ठीक हुई मुर्गी रोग का सोर्स बनी रहती है. इससे अन्य मुर्गियों को खतरा रहता है.

इस बीमारी के लक्षण क्या हैं

  • इस बीमारी में नाक के छेद और आंखों से मवादयुक्त स्त्राव निकलता है.
  • रोगग्रस्त पक्षी खांसते व छींकते हैं और ज्यादातर रात में उन्हें सांस लेने में कठिनाई होती है.
  • इस बीमारी से ग्रसित मुर्गियां तेजी के साथ हांफते लग जाती हैं.
  • गर्दन को आगे की और बढ़ाकर सिर को ऊपर उठाकर तथा चोंच खोलकर मुंह से सांस लेती हैं.
  • एक विशेष प्रकार की आवाज करते हैं और खांसी के साथ खून म्युकस से बाहर आता है. ज्यादातर मुर्गियां दो सप्ताह में ठीक हो जाती हैं.

वैक्सीनेशन का क्या फायदा है
इस बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बेहद ही जरूरी होता है. वैक्सीनेशन करने का फायदा ये है कि इससे मुर्गियों को ये बीमारी नहीं होगी. इसलिए राजस्थान केे पशुपालन विभाग एक्सपर्ट का कहना है कि समय से वैक्सीनेशन करवा लेना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गी पालन नहीं करना चाहते हैं तो पालें बत्तख, इसमें है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गी पालन के अलावा बत्तख पालन भी...

पोल्ट्री

Poultry News: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग में साइंटिफिक तरीकों को अपनाने से मिलता है बेहतर उत्पादन

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) कम बजट...

Vaccination reduces the use of antibiotics, hence reduce the AMR.
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को ट्रांसपोर्ट के लिए लोड करने से सबसे ज्यादा तनाव का सामना करना पड़ता है

नई दिल्ली. मुर्गियों को पकड़ने, लोड करने और ट्रांसपोर्ट के दौरान होने...

poultry farming
पोल्ट्री

Poultry: 4 मुर्गियों से शुरू करनें पोल्ट्री फार्मिंग, आगे चलकर खूब होगा मुनाफा

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 4 देसी मुर्गियों से...