Home पशुपालन Goat Farming: इस जगह पर आओ बकरी पकड़ो और फ्री में ले जाओ, जानिए कौन दे रहा ऐसा ऑफर
पशुपालन

Goat Farming: इस जगह पर आओ बकरी पकड़ो और फ्री में ले जाओ, जानिए कौन दे रहा ऐसा ऑफर

Livestock animal news, goat farming, cirg
बरबरी बकरी. Livestock animal news

नई दिल्ली. भारत में बड़े पैमाने पर बकरी पालन किया जा रहा है. बकरी पालन से लोग जुड़कर लाखों में कमा रहे हैं. बकरी पालन खास तौर पर लघु और सीमांत किसानों के लिए एक बेहतरीन व्यवसाय का जरिया बनकर उभरा है. क्योंकि बकरी पालन को कम लागत में भी किया जा सकता है. इस वजह से ग्रामीण अंचलों में खास तौर पर लघु और सीमांत किसान कम लागत में 5 से 10 बकरी बकरों को पालकर अपनी आमदनी का एक और जरिया बना रहे हैं. मगर, इटली में एक ऐसा द्वीप है जहां पर लोगों को फ्री में बकरी दी जा रही हैं. इटली के इस द्वीप का नाम एलिकुडी है. यहां पर इंसानों की अपेक्षा जानवरों की संख्या अधिक हो जाने से वहां का संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे वहां का स्थानीय प्रशासन और सरकार परेशान है.

इटली के एलिकुडी द्वीप पर ब​करियों की संख्या वहां की जनता से ज्यादा हो जाने से स्थानीय सरकार से लेकर आम लोग भी परेशानी का सामना कर रहे हैं. लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद एलिकुडी के मेयर ने इन बकरियों को कम करने की योजना बाई है. इस योजना के तहत द्वीप के बाहरी व्यक्ति को ही फ्री में बकरी दी जा रही हैं. इस द्वीप पर बकरियों की संख्या लोगों से छह गुना ज्यादा हो गई हैं. प्रति व्यक्ति जानवरों की संख्या अन्य जगहों की तुलना में बहुत ज्यादा बकरियां हो गई हैं. लोगों की समस्या को देखते हुए एलिकुडी द्वीप के मेयर रिकार्डो गुलो इस योजना के तहत लोगों को बुलाकर बकरियां दिला रहे हैं.

बकरियों से लोग परेशान, घरों में घुसकर मार रहीं लोगों को
एलिकुडी द्वीप के मेयर रिकार्डो गुलो ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए बताया कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि जो बकरियां ले जा रहा है वो बकरियां पालना जानता है या नहीं. बस मेरे द्वीप पर बकरियां कम होनी चाहिए. हां! एक शर्त जरूर रखी है कि जो भी आदमी बकरियां ले जाना चाहता है उसके पास बकरी लेने के लिए नाव जरूर होनी चाहिए, जिससे मेरे द्वीप से बकरियों को ले जा सकें. लोगों की समस्या को कम करने के लिए स्थानीय प्राधिकरण ने बकरी लेने का कार्यक्रम बनाया है. हम बकरियों को मारना नहीं चाहते. ये बकरियां लोगों के घरों में घुस रही हैं. इसके अलावा सार्वजनिक पार्कों, निजी उद्यानों और गार्डन में घुस रहे हैं. इस तरह की शिकायतें हर दिन मेरे कार्यालय आ रही हैं.

बकरी पकड़ने के बाद 15 दिन में निकलना होगा
एलिकुडी द्वीप के मेयर रिकार्डो गुलो ने बताया कि 20 बकरियों को लेने में रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है. आवेदक को स्थानीय प्राधिकरण को ईमेल करना होगा. इसे आधिकारिक बनाने केलिए €16 (करीब $17) स्टांप का भुगतान करना होगा. मेयर ने कहा कि हम ये देखना चाहेंगे कि जिसे हम बकरी दे रहे हैं वो उनका मटन खाने की बजाय उन्हें पालें. बकरी ले जाने वाला व्यक्ति द्वीप से बकरियों को पकड़े और 15 दिन के अंदर द्वीप से निकल जाए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

ब्रुसेलोसिस ब्रुसेला बैक्टीरिया के कारण होता है जो मुख्य रूप से पशुधन (जैसे गाय, भेड़, बकरी) में पाए जाते हैं.
पशुपालन

Animal Husbandry Tips: एफएमडी से बचाने के लिए पशु के खुरों को फिनाइल के पानी से धोएं

नई दिल्ली. खुरपका-मुंहपका रोग (FMD) बेहद ही खतरनाक बीमारी में से एक...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...