Home पशुपालन Goat Farming: जानें बकरी को गाभिन कराने का क्या है सही वक्त
पशुपालन

Goat Farming: जानें बकरी को गाभिन कराने का क्या है सही वक्त

GOAT FARMING, LIVE STOCK NEWS, Solar Dryer Winter Protection System
शेड में किया जा रहा बकरी पालन. live stock animal news

नई दिल्ली. बकरी पालन एक बेहतरीन काम है, जिससे किसान अच्छी खासी कमाई करते हैं. वैसे भी बकरी को गरीबों की गाय कहा जाता है, अगर किसान बकरी से ज्यादा कमाई करना चाहते हैं और बेहतर प्रोडक्शन लेना चाहते हैं तो उन्हें उनकी प्रेगनेंसी पीरियड का खास ख्याल रखना चाहिए. खासतौर पर बकरी को कब गाभिन कराया जाए, इस बात का ध्यान देना बहुत जरूरी है. अगर हम बिना वक्त का ध्यान दिये बकरी को गाभिन कराते हैं और बकरी बहुत ज्यादा ठंड या बहुत ज्यादा गर्मी में बच्चा पैदा कर देती है तो उनमें मृत्युदर बहुत ज्यादा दिखाई देती है.

इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए हम आपको बताएंगे की बकरी को कब गाभिन कराना चाहिए, उसका प्रेगनेंसी पीरियड कितने दिनों का होता है और सही समय गाभिन कराने का क्या फायदा होता है.

कितने दिनों का होता है प्रेग्नेंसी पीरियड
बकरी का प्रेग्नेंसी पीरियड 5 महीने का होता है. गोट एक्सपर्ट कहते हैं कि कभी-कभी 5 दिन कम तो कभी पांच दिन ज्यादा हो सकता है. इसे ऐसे समझें कि कंसीव होने से लेकर बच्चा देने तक के दिन को बकरी के प्रेगनेंसी पीरियड कहा जाता है. इसे दिनों के हिसाब से जोड़ा जाए तो 145 से 155 दिन आएगा. आप भी बकरी पालक हैं तो आपके के लिये ये जनना बेहद जरूरी है कि कब आपको बकरी की मीटिंग कराना चाहिए. कब आपकी बकरी बच्चा पैदा करेगी उसे हिसाब से ही मीटिंग कराना चाहिए. बढ़िया प्रोडक्शन और बकरियों के बच्चों की मृत्यु दर कम चाहते हैं तो इसका ख्याल रखना ही होगा.

सही समय पर मीटिंग कराने का ये होता है फायदा
गोट एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरी-बकरो की मीटिंग का हमेशा ऐसा दिन चुनना चाहिए, जब बकरी बच्चा पैदा करे तो उस वक्त न ज्यादा गर्मी हो ना ज्यादा ठंड. इस हिसाब से बकरी खुद को मौसम के लिहाज से ढाल लेती है. गर्मी के दिनों में बकरी का बच्चा पैदा कराने के लिए बकरी से बकरे की मीटिंग सितंबर या अक्टूबर में कराएं. इस हिसाब से फरवरी या मार्च में बकरी बच्चा देगी. अगर इस दौरान बकरी बच्चा दे देती है तो गर्मी आते-आते बकरी के बच्चे को खुद को मौसम के हिसाब से ढाल लेंगे.

बच्चों को बचाना होता है मुश्किल
गोट एक्सपर्ट कहते हैं कि दिसंबर में अगर किसी बकरी ने बच्चों को जन्म दे दिया तो उस वक्त सर्दी बहुत ज्यादा होती है, ऐसे में बच्चों को बचाना आसान नहीं होता है, बच्चे सर्दी की चपेट में जल्दी से आ जाते हैं और बीमारी से मर जाते हैं. अगर सितंबर के पहले हफ्ते में हम बकरियों की मीटिंग करवाते हैं तो फरवरी के पहले हफ्ते में बकरियां बच्चा पैदा करेंगे, तब तक सर्दियों का सीजन निकल चुका होता है और गर्मी की शुरुआत हो जाती है. यह सबसे बेहतरीन समय होता है बकरियों के बच्चा पैदा करने का.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Fodder: हरे चारे का उत्पादन बढ़ाने के लिए नेपियर घास रूट स्लिप समेत हरे चारे के बीजों का किया जा रहा वितरण

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में किसानों, पशुपालकों और चारागाहों में हरे चारे...

biogas plant
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: यूपी में गोबर गैस प्लांटों को बढ़ावा देगी सरकार, किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार कृषि और पशुपालन को एकीकृत करके किसानों...

पशुपालन

Animal News: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए करवाएं मुफ्त में टेस्ट

नई दिल्ली. पशुपालन को बढ़ावा देकर सरकार किसानों की इनकम को बढ़ाना...