Home पशुपालन Goat Farm: कैसे खरीदें बकरी के बच्चे, यहां जानिए खरीदारी और उनकी देखभाल की पूरी डिटेल
पशुपालन

Goat Farm: कैसे खरीदें बकरी के बच्चे, यहां जानिए खरीदारी और उनकी देखभाल की पूरी डिटेल

goat baby
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरी पालन में जितना ज्यादा बकरी का महत्व है, उतना ही ज्यादा बकरी के बच्चों का भी है. क्योंकि बकरी के बच्चों से ही सबसे ज्यादा बकरी पालन व्यवसाय को मुनाफा होता है. यदि आप भी बकरी पालन करने का इरादा रखते हैं तो और यह जानना चाहते होंगे कि बकरी के बच्चे को कहां से खरीदें. आइए इस आर्टिकल में आपको ये बताते हैं कि बकरी के बच्चे को कहां से खरीदना चाहिए और खरीदते वक्त सबसे अहम सावधानी क्या बरतनी चाहिए. जिससे यह आपको फायदा पहुंचाए और किसी तरह का नुकसान न उठाना पड़े.

बकरी के बच्चे को मेमना कहा जाता है इसके अलावा कई स्थानों पर बकरियों के बच्चे को लैंब भी कहा जाता है. जब बकरी गर्भवती होती है और उसके बाद छोटे बच्चे पैदा होते हैं तो वह बकरी की संतान के रूप में जाने जाते हैं. बकरी के बच्चे को इसकी मां की देखभाल और पोषण की जरूरत होती है और वह आमतौर पर अपनी मां के पास ही रहते हैं जब वह छोटे रहते हैं. जैसे-जैसे बड़े होतें तो फिर उन्हें मां की देखभाल और पोषण की जरूरत नहीं होती है.

यहां से आनलाइन भी खरीद सकते हैं: यदि आप बकरियों के बच्चे को खरीदना चाहते हैं तो अपने स्थानीय पशु बाजार, पशु विक्रेताओं या किसी भी संगठन से संपर्क करना चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं कि आप इंटरनेट पर उन विक्रेताओं और पशु बाजारों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं, जहां बकरी के बच्चे बेचे जा रहे हैं. बकरी के बच्चे किसी भी राज्य के स्थानीय बाजार में आसानी से मिल जाते हैं. इसके अलावा बकरी के बच्चों को खरीदने के लिए dir.indiamart.com वेबसाइट पर भी कम दामों में अच्छे नस्ल के बच्चे खरीदे जा सकते हैं.

टीकाकरण हुआ है कि नहीं : बकरी पालन करने वाले लोग बकरी के बच्चों को पशु बाजारों में बेचते हैं. वहां से आप बच्चों को खरीद सकते हैं. या स्थानीय पशु बाजार या किसान बाजार होते हैं. कुछ पशुपालन केंद्र और बच्चों की ब्रीडिंग कर छोटे-छोटे बकरे बेचते हैं. यहां से भी आप बकरी के बच्चों को खरीद सकते हैं और ये आपको उचित दाम पर भी मुहैया हो जाएंगे. ऑनलाइन बाजारों में वेबसाइट पर बकरी के बच्चों की बिक्री होती है लेकिन प्लेटफॉर्म एक प्रमाणित और विश्वसनीय रहे. बकरी के बच्चे को खरीदते हुए सबसे ज्यादा जो ध्यान देने वाली बात है, वो वह यह है कि उसका टीकाकरण किया गया है या नहीं. अपनी बकरी पालन के लिए उपयोग बच्चों का चयन करने में पशु चिकित्सा की सलाह लें और उचित देखभाल का ध्यान भी रखें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...