Home पशुपालन Goat Farming Loan: बकरी पालन के लिए लोन लेना है आसान, बस करना होगा ये काम
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Goat Farming Loan: बकरी पालन के लिए लोन लेना है आसान, बस करना होगा ये काम

livestock animal news
चारा खाती बकरियों की तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरी पालन कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाला काम है. यदि आप इस काम को शुरू करना चाहते हैं तो एक दो बकरी से भी ये काम शुरू कर सकते हैं और फिर जब आपके पास ज्यादा बजट हो जाए तो फिर संख्या बढ़ा सकते हैं. जिससे मुनाफा बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा. बता दें कि सरकार भी चाहती है कि बकरी पालन जैसे काम करने वालों की संख्या में इजाफा हो. क्योंकि ये काम किसानों की इनकम को बढ़ा देता है. किसानों को बकरी पालन में दूध और मीट दोनों से कमाई कमाई होती है.

यदि आपके पास बजट की कमी है, तब भी बकरी पालन शुरू कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको लोन लेने की जरूरत होगी. वहीं लोन लेने के लिए अप्लाई करने का तरीका भी पता होना चाहिए. वहीं हम यहां आपको बताएंगे.

बकरी पालन के लिए लोन कैसे अप्लाई करें?
सबसे पहले तो सरकारी योजना का पता करें और लाभ लेने के लिए बकरी फार्म शुरू करें.

योजना की जानकारी लेने के लिए नजदीकी पशु पालन विभाग, बैंक, या CSC सेंटर जा सकते हैं और वहां आपको बकरी पालन लोन योजना की जानकारी मिल जाएगी.

आम योजना की बात करें तो 10+1 या फिर 20+2 बकरी पालन योजना चलती रहती है. वहीं अलग—अलग राज्य के हिसाब से भी योजना है.

पात्रता बात करें तो उम्र 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए.

आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र चाहिए होगा.

आधार कार्ड, बैंक खाता (आधार से लिंक) हो.

पशु पालन और वन विभाग पहले से कोई बकाया लोन नहीं होना चाहिए.

आवेदन फार्म कैसे भरें
नजदीकी बैंक, पशु पालन विभाग, ऑनलाईन पोर्टल से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें.

सही जानकारी भरें और सभी दस्तावेज अटैच करें.

भरा हुआ फॉर्म और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करें.

बैंक, विभाग में जमा करें. दस्तावेज की जांच के बाद आगे की प्रक्रिया होगी.

सत्यापन या निरीक्षण अधिकारी आपके फार्म स्थान का निरीक्षण करेंगे.

आपकी योजना और जानकारी की पुष्टि करेंगे.​ फिर लोन स्वीकृति मिलेगी.

जांच पूरी होने पर लोन स्वीकृत किया जाता है.

बैंक आपको लोन की राशि खाते में भेजता है.

फिर लोन राशि से बकरियों खरीदें, शेड बनाएं और चारा व अन्य व्यवस्था करें.

सही प्रबंधन से अच्छा लाभ कमाएं.

बताते चलें कि पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू), बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, फार्म का प्रस्ताव (DPR) आ​दि देना होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...