Home पशुपालन Goat Farming Scheme: योजना का फायदा उठाकर पटना की मीनू कुमारी ने खोली गोट कंपनी
पशुपालनमीटसरकारी स्की‍म

Goat Farming Scheme: योजना का फायदा उठाकर पटना की मीनू कुमारी ने खोली गोट कंपनी

livestock animal news
चारा खाती बकरियों की तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरी पालन शानदार काम है और इस काम को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी लगातार काम कर रही है. बात अगर बिहार की करें तो यहां बकरी पालन की योजना चलाकर किसानों को बकरी पालन के प्रति प्रेरित करने का काम सरकार की ओर से किया जा रहा है. जिसका फायदा भी किसानों को मिलने लगा है, जो किसान इस योजना का फायदा उठा रहे हैं. वह अपने लिए अच्छी इनकम भी कमा रहे हैं. जबकि इसके साथ ही वह दूसरों को रोजगार भी दे रहे हैं.

बिहार में चल रही बकरी पालन योजना की बात की जाए तो इसका नाम समेकित बकरी विकास योजना है. 2025 में शुरू की गई योजना में लाभार्थी को सात लाख रुपए अनुदान सरकार की तरफ से दिया जाता है. अगर कोई बकरी फार्म शुरू करना चाहता है तो उसमें ये अनुदान फायदेमंद साबित हो सकता है. इस योजना से जुड़ी तमाम अहम जानकारी डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की वेबसाइट पर सरकार की ओर से डिस्प्ले की गई है.

मीनू कुमारी बन गईं कारोबारी
बात करने इस योजना के फायदे की तो बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली मीनू कुमारी को इसका अच्छा खासा फायदा हुआ है.

पटना जिले के छतना की रहने वाली मीनू कुमारी के पास आज अपनी खुद गोट की कंपनी है और वह हर साल 6 से 8 लाख रुपए का टर्नओवर करती हैं.

मीनू कुमारी न सिर्फ आत्मनिर्भर बनीं, बल्कि पूरे परिवार की जिम्मेदारी को उन्होंने संभाला है. जबकि दूसरों को रोजगार देने का भी काम उनकी ओर से किया जा रहा है.

मीनू कुमारी ने लाइवस्टॉक एनिमल न्यूज को बताया कि वह बकरी पालन आमतौर पर होली और बकरीद जैसे त्यौहार को ध्यान में रख कर रही हैं.

इन दोनों ही मौके पर बकरों की अच्छी खासी डिमांड रहती है. इसलिए वो साल भर तो बहुत कम लेकिन इन दोनों मौके पर ज्यादा बकरों को सप्लाई करती हैं.

जिससे उन्हें अच्छा खासा मुनाफा कमाने का मौका मिलता है. मीनू कुमारी ने बताया कि मेहनत करके उन्होंने धीरे-धीरे इस काम को शुरू किया था.

इसके बाद सरकार की योजना का पता चला तो इस योजना का फायदा उठाया और अनुदानित राशि 6.5 लाख रुपए उन्हें सरकार की तरफ से मिली.

जिसकी मदद से उन्होंने इस काम को और ज्यादा आगे बढ़ाया और मुनाफा भी उनका ज्यादा होता चला गया है.

निष्कर्ष
उन्होंने अपनी एक कंपनी खोली है. जिसके माध्यम से बकरियों को सप्लाई करती हैं. अगर आप भी सरकार की योजना का फायदा उठाकर मीनू कुमारी की तरह कमाई करना चाहते हैं तो ये मौका आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry Fair in Gadvasu
पशुपालन

GADVASU Pashu Mela: पशु मेले में थनैला रोग समेत कई बीमारियों और, चारे के नमूनों की फ्री होगी जांच

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries Scheme: जलीय कृषि किसानों के लिए खुशखबरी, योजना का फायदा उठाकर बढ़ाएं अपनी इनकम

नई दिल्ली. व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए नियंत्रित वातावरण (तालाबों, टैंकों, पिंजरों) में...