Home पशुपालन Goat Farming: इन दिनों चुटकी भर हल्दी बकरियों को नहीं होने देगी ये बीमारियां, पढ़ें इसके फायदे
पशुपालन

Goat Farming: इन दिनों चुटकी भर हल्दी बकरियों को नहीं होने देगी ये बीमारियां, पढ़ें इसके फायदे

livestock animal news
बाड़े में चारा खाती बकरियां.

नई दिल्ली. पशुपालन में बकरी पालन एक बेहतरीन काम है और बकरी से अच्छी खासी कमाई की जा सकती है. बकरी पालन एक ऐसा काम है, जिसके दूध और मीट दोनों से कमाई होती है. इसलिए बहुत से पशुपालक बकरी पालन की ओर रुख कर रहे हैं और अपनी इनकम को बढ़ा रहे हैं. इन दिनों मानसून का सीजन चल रहा है. बहुत सी जगह पर बारिश हो रही है. ऐसे में बकरी पालन के लिए यह सीजन मुश्किल भरा है. क्योंकि बारिश के मौसम में बकरियों को कई तरह का इंफेक्शन और बीमारियां होने का खतरा रहता है. जिससे उनका उत्पादन खराब होता है. साथ ही बकरियों की सेहत भी खराब हो जाती है. जिससे बकरियां बीमार हो जाती हैं.

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) की मानें तो बकरियों का बारिश के दिनों में खास ख्याल रखना चाहिए. ताकि वह बीमार न पड़ें. नहीं तो इससे नुकसान हो जाता है. इस संबंध में CIRG के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) के साथ अहम जानकारी साझा की है. आइए जानते हैं.

क्या करना है, पढ़ें यहां
CIRG के एक्सपर्ट का कहना है कि इस मौसम में बकरियों को सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और दस्त होने की समस्या आम है. इससे बकरियां परेशान हो जाती हैं.

बकरियों को इंफेक्शन हो जाता है. बकरियों को फंगल इन्फेक्शन होने का भी इस सीजन में बहुत ज्यादा खतरा रहता है.

ऐसे में आप इन समस्याओं से बचने के लिए हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि हल्दी एंटी बैक्टीरियल होती है. इस वजह से बकरियों को हल्दी खिलाना चाहिए.

आप चाहें तो हल्दी का पाउडर बकरियों को खिला सकते हैं. अच्छी बात ये है कि बहुत ज्यादा हल्दी खिलाना भी नहीं है.

हर दिन आप एक चुटकी हल्दी एक बकरी को दे सकते हैं. चाहें तो उनके चारे या दाने में मिलाकर दें.

हल्दी किसी भी एक समय चारे या दाने में मिलाकर दे दें. इससे बकरियों को ऊपर बताएगी तमाम समस्याएं नहीं परेशान करेंगी.

निष्कर्ष
बकरी पालन में कई बातों का ध्यान देना जरूरी है, तभी इस काम में फायदा मिलता है नहीं तो नुकसान होने लग जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Animal Husbandry: बिहार के मुजफ्फरपुर में पशुओं में लंपी का असर, जांच टीम पहुंची पशुपालकों के घर

नई दिल्ली. बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के मुशहरी प्रखंड की झपहां पंचायत...

पशुपालन

GADVASU: डेयरी फीड और दूध में एफ्लाटॉक्सिन कंटैमिनेशन का ‘इलाज’ तलाशा जाएगा

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना की...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: बरसात में 10 बीमारियां पशुओं को करती हैं परेशान, पशुपलान में होता है नुकसान

नई दिल्ली. मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है और जगह—जगह बारिश हो...