Home डेयरी Dairy: सरकार गोपालकों को देगी 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद, पढ़ें डिटेल
डेयरी

Dairy: सरकार गोपालकों को देगी 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद, पढ़ें डिटेल

गोवंश के लिए योगी सरकार ने समाज को भी इस अभियान का हिस्सा बनाते हुए कई प्रोत्साहन योजनाएं चला रखी हैं.
चारा खाती एफएफ गाय.

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास की रफ्तार किसी भी हाल में थमेगी नहीं. सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है. यही वजह है कि राज्य को मिल्क कैपिटल बनाने के लिए इस सेक्टर में खूब पैसा खर्च किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि दूध उत्पादन में अभी मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है. हम दूध उत्पादन में राज्य को देश में पहले स्थान पर लाने के लिए लागातार काम कर रहे हैं. यही वजह है कि डॉ. आंबेडकर कामधेनु योजना के तहत पशुपालकों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है. इसके तहत 25 से अधिक गाय पालने वाले गोपालकों को 10 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा.

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार पशुपालकों को मजबूत करने जा रही है. क्योंकि इसके बिना राज्य दूध उत्पादन में पहले स्थान पर नहीं आ पाएगा. हम गाय पालकों को 10 लाख रुपए का अनुदान इसलिए दे रहे हैं कि वो मजबूत बनें और फिर राज्य में दूध उत्पादन बढ़े. गोपालन से न सिर्फ दूध का उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि गायों की सेवा भी करने का मौका मिल रहा है.

सीएम ने क्या कहा
जिस तरह से पशुपालन को बढ़ावा देकर राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाने के सरकार कोशिश कर रही है, उसी तरह से अन्य विकास कार्य भी हो रहे हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचा रहे हैं.

हर घर बल से जल योजना के तहत घर घर जल पहुंचाया जा रहा है. ताकि लोगों को पानी की किल्लत न हो.

प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को पक्का मकान, उजवाना योजना के तहत गैस सिलेण्डर तथा निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध हो रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी के बेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग को साथ लेकर कार्य कर रही है. लाडली बहनों को प्रतिमाह राशि दी जा रही है.

उन्होंने ये भी ऐलान किया कि दशहरे पर शस्त्रपूजन पूरे प्रदेश के शस्त्रागारों में किया जाएगा. इसी तरह दीपावली में गोवर्धन पूजा भी की जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk Production: पशु का कुछ ही दिनों में बढ़ाएं दो लीटर से ज्यादा दूध, तरीका बिल्कुल आसान है

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले हर डेयरी किसान की ये कोशिश...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
डेयरी

Dairy Animal: पशु की अच्छी सेहत से मिलता है बेहतर उत्पादन, आसान तरीकों से सेहत रखें सही

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का पूरा ​का पूरा बिजनेस पशु के दूध...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
डेयरी

Dairy: पशुपालकों के घर-घर जाकर दूध उत्पादन बढ़ाने की दी जा रही है टिप्स

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार राज्य को मिल्क कैपिटल बनाना चाहती है....

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Government Scheme: सरकारी स्कीम के जरिए डेयरी सेक्टर को मजबूत कर रही है बिहार सरकार

नई दिल्ली. बिहार सरकार की कोशिश है कि राज्य में डेयरी सेक्टर...