Home पशुपालन Goat Farming: किसानों के लिए 5 स्टार गेस्ट हाउस की सुविधा, इस गोट फार्मिंग का ये है टारगेट
पशुपालन

Goat Farming: किसानों के लिए 5 स्टार गेस्ट हाउस की सुविधा, इस गोट फार्मिंग का ये है टारगेट

डीके सिंह ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए यहां 5-स्टार गेस्ट हाउस भी बनाया गया है. युवान एग्रो फार्म को ISO 9001:2015 प्रमाणन और इंटरनेशनल गोट एसोसिएशन (IGA) से मान्यता प्राप्त है. इस दौरान अभिनेता रजा मुराद और डॉक्टर पार्थ बघेल भी मौजूद थे.
गोट फार्मिंग में मंत्री एसपी सिंह बघेल और डीके सिंह।

नई दिल्ली. वैज्ञानिक बकरी पालन तकनीकों को बढ़ावा देने, नस्ल सुधार करने और गांवों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए युवान एग्रो फार्म् एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट अब शुरू हो चुका है. युवान एग्रो फार्म एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का उद्घाटन 15 मार्च को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल ने आगरा के बिजामई गांव, फतेहाबाद रोड पर किया. प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा, कि इस तरह के फार्म गोट फार्मिंग में नई क्रांति लेकर आएगा, जिससे किसानों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बकरी पालन किसानों की आय बढ़ाने का एक मजबूत माध्यम है.

युवान एग्रो फार्म के संचालक डीके सिंह ने जानकारी दी कि हाल में यहां 70 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं और 200 से अधिक किसान इस पहल से जुड़े हुए हैं. अगले दो वर्षों में 10,000 किसानों तक इस योजना का विस्तार करने का टारगेट है. यह फार्म 2,50,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें 5,000 से अधिक बकरियां हैं. आने वाले वर्षों में इसे 25,000 तक बढ़ाने की स्कीम है. फार्म में 80,000 वर्ग फुट में ऐलिवेटेड शेड, 10,000 वर्ग फुट में खेल क्षेत्र, एक पशु अस्पताल और 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था है.

किसानों की सुविधा के लिए फाइव स्टार गेस्ट हाउस डीके सिंह ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए यहां 5-स्टार गेस्ट हाउस भी बनाया गया है. युवान एग्रो फार्म को ISO 9001:2015 प्रमाणन और इंटरनेशनल गोट एसोसिएशन (IGA) से मान्यता प्राप्त है. इस दौरान अभिनेता रजा मुराद और डॉक्टर पार्थ बघेल भी मौजूद थे.

एडवांस ट्रेनिंग के लिए आइये यहां अगर आप भी बकरी पालक हैं और बकरी पालन के बिजनेस में आप अपनी कमाई को बढ़ाना चाहते हैं, तो देश का नंबर वन गोट फार्म युवान एग्रो फार्म इसके लिए ट्रेनिंग कैंप लगाने जा रहा है. यहां बकरियों को किस तरह से पाला जाता और इसमें ज्यादा कमाई कैसे की जा सकती है इसकी बारीकियां सिखाई जाएंगी. युवान एग्रो फार्म से ट्रेनिंग लेकर बकरी पालन के काम को अच्छा कर सकते हैं. डीके सिंह ने बताया कि 2 दिन का ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जाएगा. अगर कोई बकरी पालक पहले से 6 से 7 दिनों वाला ट्रेनिंग लेकर यहां आ पर आ सकता है. क्योंकि उन्हें यहां पर एडवांस सस्टेनेबल मॉडल सिखाया जाएगा.

अप्रैल के पहले सप्ताह में लगेगा कैंप डीके सिंह ने बताया कि युवान एग्रो फार्म में फार्मिंग के बिजनेस के बारे में समझाया जाएगा कि उन्हें इसके इकोनॉमिक्स समझाया जाएगा. फीड मैनेजमेंट, चारा मैनेजमेंट और अन्य बकरियों के साथ बकरियां कहां बेचना है, इसके बारे में भी बताएंगे. वहीं यहां पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाएगी. अप्रैल में फर्स्ट या फिर सेकंड वीक में इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को शुरू किया जाएगा. आप वेबसाइट पर जाकर यह सोशल मीडिया पर जाकर डेट को देख सकते हैं. इसका ऐलान किया जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालन

Animal Husbandry: HF और जर्सी गाय के मुकाबले भैंस को ज्यादा लगती है ठंड, बचाव करना है जरूरी

नई दिल्ली. धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. इसलिएए...

चारे की फसल उगाने का एक खास समय होता है, जोकि अलग-अलग चारे के लिए अलग-अलग है.
पशुपालन

Animal Fodder: इस साल डेयरी किसानों के लिए चुनौती बन गया है पशु चारे पर आने वाला खर्च

नई दिल्ली. भारत में दूध उत्पादन की कुल लागत का 60–70 फीसद...