Home पशुपालन Green Fodder: हरे चारे के बिना बकरियों को पालने का क्या है तरीका, यहां पढ़ें इस बारे में एक्सपर्ट की राय
पशुपालन

Green Fodder: हरे चारे के बिना बकरियों को पालने का क्या है तरीका, यहां पढ़ें इस बारे में एक्सपर्ट की राय

युवान एग्रो फार्म आगरा में पाली जा रहीं बकरियां.

नई दिल्ली. गर्मियों में हरे चारे की कमी हो जाती है लेकिन सबसे ज्यादा जरूरत इसी वक्त हर चारे की होती भी है. हरे चारे में कई पौष्टिक तत्व होते हैं, जो पशुओं को खुद को सेहतमंद रखने में मदद पहुंचाते हैं. जबकि हरे चारे में पानी की मात्रा भी ज्यादा होती है, इससे पशुओं के शरीर में पानी की कमी भी नहीं हो पाती है. यही वजह है कि बकरी पालन में भी हरे चारे की अहमियत से इनकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि आपको शायद यह मालूम न हो कि बकरी पालन बिना हरे चारे के भी किया जा सकता है और उनकी जरूरतें पूरी की जा सकती हैं.

देश के सबसे बड़े गोट फॉर्म यानी आगरा के फतेहाबाद स्थित युवान एग्रो फार्म में बकरियों को साइंटिफिक तरीके से पाला जाता है और यहां बकरियों की जरूरत का पूरा ख्याल रखा जाता है. ताकि उनसे किसी भी कंडीशन में अच्छा उत्पादन लिया जाए. यहां पाली जा रहीं बकरियां बेहद सेहतमंद भी हैं और जिस तरह से फार्म के अंदर बकरियां पाली जा रही हैं, वैसा ही तरीका युवान एग्रो फॉर्म किसानों को भी सिखा रहा है, अब आते हैं विषय पर कि कैसे हरे चारे की कमी होने पर भी बकरियों का पालन सही तरह से किया जा सकता है. इस बारे में युवान एग्रो फॉर्म के संचालक डीके सिंह ने अहम जानकारी दी है.

हरे चारे की जगह ये खिलाते हैं
जब डीके सिंह से सवाल किया गया कि हरे चारे की कमी हो रही है, क्या हरे चारे के बिना भी बकरी पालन मुमकिन है? जवाब में उन्होंने कहा कि हम 5000 बकरियों को इस वक्त अपने फार्म में पाल रहे हैं. तकरीबन ढाई साल से यह काम कर रहे हैं और हमने अपने फार्म से हरा चारा हटा दिया है. क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में हरा चारा उपलब्ध कराना आसान नहीं होता है. इसलिए हम अपनी बकरियों को दलहन का भूसा खिलाते हैं. उसमें मूंग, मसूर, चना या फिर जिसका भी सीजन रहता है उसका भूसा हम उन्हें खिलाते हैं. ताकि बकरियों को फाइबर और प्रोटीन की कमी न हो. इसके अलावा अनाज बेहद ही अच्छी क्वालिटी का खिलाते हैं.

इन फसलों की कर सकते हैं खेती
डीके सिंह का कहना है कि बकरियों को हरे चारे या सूखा चारे से मतलब नहीं होता है बल्कि उनको ड्राई मैटर से मतलब होता है. मान लीजिए कि एक ग्रोथ करने वाला बकरा है. डेढ़ से 2 किलो उसे ड्राई मैटर चाहिए. अगर उसे सिर्फ 4 किलो हरा चारा खिला दिया जाए तो ऐसे में उसके शरीर में पानी की मात्रा ज्यादा हो सकती है. उनका कहना है कि हर बकरी पालकों को यह कोशिश करना चाहिए कि जो आसानी से उपलब्ध हो वही चीज खिलाएं. हरे चारे के तौर पर नेपियर घास भी खिलाई जा सकती है. अल्फा अल्फा की खेती करके भी बकरियों को चारा उपलब्ध कराया जा सकता है. अगर बकरियों को थोड़ा सुखाकर खिलाते हैं तो इससे बकरी पालन की लागत कम होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...