Home पशुपालन Goat: बकरियों को कैसे खिलाएं भूसा, इसमें क्या मिलाएं, जानें यहां
पशुपालन

Goat: बकरियों को कैसे खिलाएं भूसा, इसमें क्या मिलाएं, जानें यहां

livestock animal news
चारा खाती बकरियों की तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरी को भूसा खिलाना फायदेमंद होता है लेकिन अक्सर बकरी को भूसा कैसे खिलाना चाहिए, इसकी जानकारी बकरी पालक को नहीं होती है. केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) के एक्सपर्ट का कहना है कि भूसा खाने से बकरी का रूमन सही रहता है और ये बकरी को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है. जबकि भूसा सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला चारा भी है. खासकर इसे हरे चारे और दानेदार मिश्रण के साथ मिलाकर खिलाया जाता है. आईए जानते हैं कि बकरी को भूसा कैसे खिलाना चाहिए.

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर बकरी भूसा नहीं खाती है तो उसे भूसा खिलाना पड़ता है. यदि आप सही तरीका आजमाएंगे तो बकरी भूसा खाने लगेगी. जिससे आपको बकरी पालन की लागत में भी कमी देखने को मिलेगी. जबकि इससे बकरी स्वस्थ भी रहेगी.

इस तरह से भूसा खिलाएं
इससे पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि भूसा कितने तरह का होता है. आप बकरी को गेहूं का भूसा, चने का भूसा, मकई का भूसा, मूंगफली का भूसा और धान का भूसा खिला सकते हैं.

चने का भूसा, मूंगफली का भूसा और धान का भूसा बकरी को आप सीधे खिला सकते हैं. इसमें आपको पानी डालने की जरूरत नहीं है. इसे बकरियां बड़ी आसानी से खा लेती हैं.

अगर आप उसमें दाना मिश्रण डालेंगे तो और चाव से बकरियां खाएंगी लेकिन चावल और गेहूं के भूसे की बात करें तो आप सीधे डालेंगे तो बकरियां नहीं खाएंगी.

बता दें कि एक मीडियम साइज की बकरी के लिए आप 300 ग्राम गेहूं का भूसा ले लें और उसमें इतना पानी डाल दें कि भूसा पानी को आसानी से सोख ले.

यानी भूसा पूरी तरह से भीग जाए. अब इसके बाद इसमें गेहूं का छिलका, चने का छिलका डालकर बकरियों को खाने के लिए दे दें.

इसके अंदर स्वाद अनुसार नमक का भी इस्तेमाल कर लें. 10 से 15 ग्राम खल मिलाएं. इसमें सरसों की खल का इस्तेमाल कर सकते हें.

निष्कर्ष
अगर आप इस तरह से बकरी को भूसा खिलाते हैं तो बकरी भूसा खाएगी भी और उसके शरीर को भूसा लगेगा भी. इससे बकरी पालन में आपको फायदा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...