Home डेयरी Goat Milk Production: महीने में चार बार बकरियों को पिलाएं ये काढ़ा, बढ़ जाएगा दूध उत्पादन
डेयरी

Goat Milk Production: महीने में चार बार बकरियों को पिलाएं ये काढ़ा, बढ़ जाएगा दूध उत्पादन

livestock, Milk Production, Goat Milk, Properties in Goat Milk, Goat Milk Nutritious, Nutrients in Goat Milk, Milk Production in India
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. बकरी पालन एक बेहतरीन व्यवसाय है और इसको करने वाले इससे अच्छी इनकम हासिल करते हैं. अगर आप भी बकरी पालन करना चाहते हैं तो यह काम आपको खूब कमाई करा सकता है. पहले बकरी पालन सिर्फ सिर्फ मीट के लिए किया जाता था, दूध का कारोबार कुछ खास नहीं था लेकिन अब इसके दूध से भी खूब फायदा हो रहा है. क्योंकि डेंगू जैसे बुखार के फैलने के दौरान बकरी का दूध किसी अमृत से कम नहीं होता है. तब इसके दूध की सबसे अच्छी कीमत मिलती है. वैसे भी बकरी के दूध में कई पौष्टिक गुण होते हैं. जिसकी वजह से डॉक्टर भी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को बकरी के दूध की के सेवन की सलाह देते हैं.

हालांकि बकरी बहुत ज्यादा दूध का उत्पादन नहीं करती है. कुछ बकरियां आधा लीटर तो कुछ बकरियां एक से दो लीटर तक दूध का उत्पादन करती हैं. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि बकरियों का दूध उत्पादन भी बढ़ाया जा सकता है. जिस तरह से गाय—भैंस के दूध उत्पादन को बढ़ाया जाता है, ठीक उसी तरह से बकरियों को भी अच्छी डाइट दी जाए तो उनका दूध उत्पादन बढ़ जाता है. कई बार ऐसा होता है कि बकरियों की क्षमता दूध देने की ज्यादा होती है लेकिन उन्हें भरपूर खुराक नहीं मिल पाती. इस वजह से उनका दूध उत्पादन कम होता है. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही एक स्पेशल डाइट के बारे में बताने जाने जिससे बकरी का दूध उत्पादन बढ़ सकता है.

इन सामग्रियों से तैयार करें काढ़ा
यह हम आपको ऐसे काढ़े के बारे में बताने जा रहे हैं, इसके इस्तेमाल से बकरी के दूध उत्पादन बढ़ जाता है. इसको बनाने के लिए गुड़, मेथी, कलौंजी अजवाइन और जीरा की जरूरत पड़ेगी. इन सब चीजों को एक बर्तन में ले लें और उसमें थोड़ा सा पानी डाल दें. इसके बाद इसको पकाना शुरू कर दें. दो बकरियों के लिए अगर आप काढ़ा बना रहे हैं तो सभी चीजों को 50-50 ग्राम ले लेना है. सिर्फ गुड को 100 ग्राम इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें पानी की मात्रा थोड़ा ज्यादा होगी. जब यह पूरी तरह से पक जाए और गाढ़ा हो जाए तो इसे उतार लें.

ठंड में ज्यादा फायदेमंद
बकरियों को काढ़ा पिलाने के लिए अच्छी तरह से छाने, जब छना हुआ पानी एक बर्तन में इकट्ठा हो जाए तो बकरियां को पिलाएं. बकरियों को महीने में कम से कम चार बार पिलाना चाहिए. जिससे बकरी का दूध उत्पादन बढ़ जाता है. वहीं दूध जब ज्यादा होता है तो बकरी के बच्चों को भी मिलता है और बकरी पालने वाले को भी. सबसे अच्छी बात यह है कि यह काढ़ा देखने में भले ही ऐसा लगता है कि बकरी शायद इसे न पिए लेकिन इसे बकरियां बहुत अच्छी तरह पीती हैं और इससे उनकी ग्रोथ भी होती है. अगर ठंड के दिनों में ये काढ़ा बकरियों को पिलाया जाए तो ये ज्यादा फायदेमंद होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...