Home पशुपालन Goat: 15 दिनों में करें बकरी के बच्चे का वजन डबल, यहां पढ़ें तरीका
पशुपालनमीट

Goat: 15 दिनों में करें बकरी के बच्चे का वजन डबल, यहां पढ़ें तरीका

युवान गोट फार्म में पाले जा रहे बकरी के बच्चे.

नई दिल्ली. कई बार ऐसा होता है कि बकरी पालन के दौरान बकरी के बच्चे का वजन नहीं बढ़ता है. जिससे बकरी पालक परेशान हो जाते हैं लेकिन यहां परेशान होने की जरूरत नहीं है. बकरी के बच्चे का वजन सिर्फ 15 दिन के अंदर बढ़ाया जा सकता है. वह भी आप चाहें तो उसका वजन डबल कर सकते हैं. जी हां वजन डबल करने का तरीका बेहद ही आसान है. अगर आप भी उन बकरी पालकों में से हैं, जिनके फार्म में मौजूद बकरी के बच्चे का वजन नहीं बढ़ रहा है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें.

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि बकरी के बच्चे की नियमित रूप से डीवार्मिंग करना चाहिए. साथ ही उनके लिए लिवर टॉनिक भी बेहद अहम होता है. इसलिए लिवर टॉनिक भी पिलाना चाहिए. साथ में कुछ और चीज भी खिलाकर बकरियों के बच्चों का वजन डबल किया जा सकता है.

बकरी के बच्चों को क्य-क्या खिलाएं
एक्सपर्ट का कहना है कि बकरी के बच्चों को पहले महीने, दूसरे महीने, तीसरे महीने और साथ ही चौथे महीने में भी डीवार्मिंग करना चाहिए. इससे उनके पेट के अंदर मौजूद सभी कीड़े मर जाएंगे और बकरी के बच्चे की ग्रोथ अच्छे से होगी.

इसके अलावा बकरी के बच्चों को हर महीने 8 से 10 दिन तक लिवर टॉनिक जरूर पिलाना चाहिए. इससे भी उनकी ग्रोथ पर अच्छा असर पड़ता है.

बकरी के बच्चे का वजन दोगुना करने के लिए गेहूं का चोकर और मक्का की चूरी मिलाकर भी खिलाना चाहिए. इससे वजन तेजी से बढ़ता है.

शुरुआत में गेहूं का चोकर और मक्का की चूरी 50 से 100 ग्राम खिलाना सही होता है. जैसे-जैसे बच्चे इसे पचाने लगें, इसकी मात्रा बढ़ाई जा सकती है.

निष्कर्ष
अगर आप सही समय में डीवार्मिंग करते हैं और बकरी के बच्चे को लिवर टॉनिक पिलाते हैं साथ ही गेहूं का चोकर और मक्का की चूरी मिलाकर खिलाते हैं तो 15 दिन में ही रिजल्ट आपको देखने को मिलेगा. बकरी के बच्चे का वजन तेजी से बढ़ जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Animal Husbandry: बिहार के मुजफ्फरपुर में पशुओं में लंपी का असर, जांच टीम पहुंची पशुपालकों के घर

नई दिल्ली. बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के मुशहरी प्रखंड की झपहां पंचायत...

पशुपालन

GADVASU: डेयरी फीड और दूध में एफ्लाटॉक्सिन कंटैमिनेशन का ‘इलाज’ तलाशा जाएगा

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना की...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: बरसात में 10 बीमारियां पशुओं को करती हैं परेशान, पशुपलान में होता है नुकसान

नई दिल्ली. मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है और जगह—जगह बारिश हो...