Home मछली पालन Fish Farming: छोटे तालाब में भी मछली पालन करके कमाया जा सकता है मोटा मुनाफा, जानें कैसे
मछली पालन

Fish Farming: छोटे तालाब में भी मछली पालन करके कमाया जा सकता है मोटा मुनाफा, जानें कैसे

आधा दर्जन लोगों को रोजगार दे रहे हैं साथ ही अपने कारोबार को बढ़ा रहे हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. अगर आपके पास छोटा तालाब है और आप ये सोच रहे हैं कि इसमें मछली पालन करके अच्छी इनकम कमाई नहीं जा सकती तो आप गलत सोच रहे हैं. आपको बता दें कि छोटे तालाब से भी लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं और मछली पालन के काम में सफल हुआ जा सकता है. कई मछली पालक सोचते हैं कि छोटा तालाब होने पर सिर्फ थोड़ा बहुत मुनाफा होगा लेकिन सच्चाई यह है कि अगर आप समझदारी से काम करें तो छोटे तालाब में आप मछली बीज तैयार करके आसपास के मछली पलकों को सप्लाई कर सकते हैं और इससे अच्छी कमाई होती है.

भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग (Department of Fisheries, Government of India) के मुताबिक मछलियों को बड़ा करके बेचने में खर्च भी ज्यादा होता है और समय भी ज्यादा लगता है लेकिन अगर आप सिर्फ मछली के बीज को तैयार करके बेचते हैं तो उसमें मुनाफा जल्दी होता है और मेहनत भी कम लगती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें बड़ा तालाब होना जरूरी नहीं है. आप अपने छोटे तालाब में छोटे-छोटे मछली के बच्चे डालकर फायदा कमा सकते हैं.

चार गुना होगी कमाई
मछली के तालाब में छोटे-छोटे बच्चे कुछ हफ्तों तक पालना होता है और फिर जब वह 100 ग्राम तक के हो जाते हैं तो आप उन्हें आसानी से बेच सकते हैं

ऐसा करके सिर्फ 100 दिनों में ही चार गुना कमाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको बीज मंगाना पड़ेगा.

आपको सेमी बीज, छोटा बीज या एक इंच का बीज खरीदना होगा. बीज होलसेल रेट में बंगाल से मंगवाया जा सकता है.

अगर होलसेल पर आप इसे मंगवाते हैं तो रेट काफी कम पड़ेगा. क्वालिटी भी अच्छी मिलेगी. फिर बीज अपने तालाब में डालें और इसे तैयार करें.

इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं आता है और आप सही तरीका अपनाते हैं तो ग्रोथ बहुत अच्छी होती है. बस इसके अंदर सफाई और ऑक्सीजन का ध्यान रखना पड़ता है.

छोटे तालाब में आप हाई डेंसिटी में मछली का बीज रख सकते हैं. यानी एक तालाब में ही आप हजारों बच्चों को पाल सकते हैं.

निष्कर्ष
बीज पालने में समय-समय पर पानी डालना और हल्का चारा देना जरूरी होता है. अगर आप सही तरीके से काम करते हैं तो 2 से 3 महीने में बच्चे 50 से 100 ग्राम तक के हो जाते हैं. फिर बेचकर कमाई हो सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fisheries: भारत ने ब्रिक्स समूह में मछली पालन-जलीय कृषि को किसानों की इनकम से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय, भारत सरकार के...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: मछली उत्पादन के लिए क्लस्टर विकास और बायोफ्लॉक जैसी आधुनिक तकनीकों पर जोर दिया जाएगा

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने मिजोरम के...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: जून में मछली पालकों के लिए काम की है सरकारी एडवाइजरी हुई जारी

नई दिल्ली. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मौसम के मुताबिक मछलियों की...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन देने वाली मछलियां दे रही है सरकार

नई दिल्ली. मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन मिले और...