Home पशुपालन Goat Farming: गोट फार्म अगर ऐसा न बवनाया तो बीमार पड़ सकती हैं बकरियां, पढ़ें कैसा होना चाहिए डिजाइन
पशुपालन

Goat Farming: गोट फार्म अगर ऐसा न बवनाया तो बीमार पड़ सकती हैं बकरियां, पढ़ें कैसा होना चाहिए डिजाइन

livestock
बरबरी बकरी की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरी के फार्म को ऊंची जगह पर बनाना चाहिए. इसके अलावा वहां बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए. यदि छत के ऊपर छप्पर डाल दिया जाये या फेलने वाली बेलें चढ़ा दी जायें तो आवास के अन्दर गर्मी का प्रभाव कम हो जाता है. लोहे की चद्दरों वाले आवासों के ऊपर सफेद पेंट भी किया जा सकता है. बकरियों को आवास में छत से ढकी एवं खुली दोनों जगहों की जरूरत पड़ती है. ढकी जगह से जानवर धूप, ओस और बारिश से बचता है तथा खुली जगह (बाड़ा) में वह आराम तथा व्यायाम करता है.

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के एक्सपर्ट का कहना है कि पूरे आवास का 1/3 ढकी जगह के रूप में तथा 2/3 हिस्सा बाड़े के रूप में रखा जाता है. बकरे एवं बकरियों को उनकी उम्र एवं कार्य के अनुसार जगह की जरूरत घटती-बढ़ती रहती है. बकरियों को जरूरत के मुताबिक जगह न देने पर उनका स्वास्थ गिरता है, उनकी बढ़त कम हो जाती है तथा उत्पादन क्षमता में कमी आती है.

छप्पर सही है या टीनशेड
दीवारों में हवा आने के लिये जो जगह बनायी जाती है उसी से आवास में रोशनी एवं धूप भी आती है.

बकरी आवासों का हवादार होना अति आवश्यक है. मौसम के अनुसार हवा के आने-जाने की जगहों को कम ज्यादा किया जा सकता है.

खुले आसमान के नीचे रखने के बजाय बकरियों को यदि एक ऐसी जगह पर रखा जाये जो कि केवल ऊपर से ढका हो तो उससे भी उनको राहत मिलती है. 30 प्रतिशत गर्मी ऊपर से आती है.

ऊपर ढकने से यह गर्मी पशुओं तक नहीं पहुंच पाती है. आमतौर पर गांवों में पशुओं के लिये छप्पर की छतें बनाई जाती हैं तथा बड़े क्षेत्रों पर सीमेंट अथवा लोहे की जी.आई. नालीदार चद्दरों से पशुओं के बाड़े बनाये जाते हैं.

वैज्ञानिक प्रयोग से पता चला है कि एसबेस्टस अथवा लोहे की चद्दरों की तुलना में छप्पर गर्मी अथवा ठण्ड रोकने में ज्यादा अनुकूल है, पर छप्पर जल्दी खराब हो जाते हैं तथा इनमें आग इत्यादि लगने का खतरा बना रहता है.

छप्पर पर मिट्टी के गारे, भूसे एवं तारकोल को मिलाकर लेप करके इसे सुधारा जा सकता है, जिससे कि ये जल्दी खराब नहीं हों, भीगे नहीं तथा आग भी देर से पकड़े

प्रयोग से यह देखा गया है कि सुघरे छप्पर, अन्य छप्परों से ज्यादा अच्छे तथा गर्मी, ठंड तथा नमी को रोकने में सहायक होते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालकों के घरों पर पशुओं की हो रही जांच, उपचार के साथ मिल रही दवा

नई दिल्ली. बिहार की सरकार के निर्देश पर संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट...

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन में सफल होने के हैं पांच फॉर्मूले

नई दिल्ली. बकरी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो जरूर...

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....