Home पशुपालन Animal Husbandry: इन सात चीजों से तैयार करें बकरियों के लिए दाना मिश्रण, खाने से हो जाएंगी तंदुरुस्त
पशुपालन

Animal Husbandry: इन सात चीजों से तैयार करें बकरियों के लिए दाना मिश्रण, खाने से हो जाएंगी तंदुरुस्त

अच्छी फसल और अच्छी नस्ल दोनों पशुपालन में मायने रखती हैं. ठीक उसी प्रकार बकरी पालन में भी ये नियम मायने रखता है.
बाड़े में बकरियां

नई दिल्ली. बकरियों को तंदुरुस्त रखने के लिए दाना मिश्रण भी खिलाना चाहिए. बकरी पालन के एक्सपर्ट का कहना है कि दाना मिश्रण खिलाने से बकरियां स्वस्थ रहती हैं. क्योंकि उन्हें इससे तमाम पोषक तत्व मिलते हैं. जिससे उनका शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होता है. इतना ही नहीं दूध उत्पादन भी बढ़ जाता है. जबकि दाना मिश्रण खाने से बकरियां खुद को स्वस्थ रख पाती हैं. बकरियों के दाने में हमेशा प्रोटीन, विटामिन और खनिज रहना चाहिए. ताकि उन्हें इसका भरपूर फायदा हो सके.

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) मथुरा के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि बढ़ते हुए मेमनों, गर्भवती या दूध देने वाली बकरियां की पोषण संबंधित जरूरतें होती हैं. इसलिए उन्हें दाना मिश्रण जरूर देना चाहिए.

जानें दाना मिश्रण तैयार करने क्या है तरीका
ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि दाना मिश्रण को कैसे तैयार किया जाए और किन चीजों से तैयार किया जाए. तो आइए इस बारे में यहां जानते हैं.

एक्सपर्ट के मुताबिक दाना मिश्रण को सात चीजों से तैयार किया जा सकता है. जिसको खाकर बकरियां हेल्दी रहती हैं और अच्छा उत्पादन करती हैं.

अगर आप 10 किलो दाना मिश्रण तैयार करना चाहते हैं, तो इसमें आपको 3 किलो मक्का लेना होगा.

दाना मिश्रण तैयार करने के लिए गेहूं, जौ और बाजरा में से कोई एक चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें से कोई भी चीज को 2 किलो ले लें.

इसमें तीसरी जो चीज मिलानी है, वह है खली. आप खली को भी ले सकते हैं. दाना मिश्रण के लिए 2 किलो इसका इस्तेमाल करें.

वहीं गेहूं का चोकर भी दाना मिश्रण को तैयार करने में इस्तेमाल किया जाता है. आप 2 किलो गेहूं का चोकर ले सकते हैं.

दाना मिश्रण तैयार करने के लिए दाल का इस्तेमाल किया जाता है. इसके तौर पर आप 600 ग्राम चने की चूरी ले सकते हैं.

वहीं इसके अंदर मिनरल मिक्चर 300 ग्राम मिलाएं. इसके अलावा सातवीं चीज नमक इस्तेमाल करनी है. नमक आप 100 ग्राम ले सकते हैं.

निष्कर्ष
इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर बारीक पीस कर बकरियों को खिलाना शुरू करें. जिससे बकरियों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा. उनका उत्पादन अच्छा हो जाएगा और बकरियां खुद को तंदुरुस्त रख पाएंगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: जानवरों की इमरजेंसी देखभाल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन जिंदगी बचाना वाला है उपाय

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना ने...

careerपशुपालन

RAJUVAS: वेटरनरी यूनिवर्सिटी की परीक्षा 12 जुलाई को, प्री-पीजी के माध्यम से होगा इम्तिहान

नई दिल्ली. राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS) में प्रवेश का...

animal husbandry
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: नस्ल सुधार के लिए बकरी पालकों को बकरा दे रही है सरकार

नई दिल्ली. राजस्थान सरकार की तरफ से पशुपालन को बढ़ावा देने के...