Home पशुपालन Goat Farming Tips: बकरियों को लग गई है ठंड तो 24 घंटे में मिल जाएगी राहत, करें ये काम
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को लग गई है ठंड तो 24 घंटे में मिल जाएगी राहत, करें ये काम

livestock animal news
चारा खाती बकरियों की तस्वीर.

नई दिल्ली. ठंड की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में पशुओं को ठंड से बचाने की जरूरत है, नहीं तो उन्हें सर्दी हो जाएगी और इससे परेशानी भी हो सकती है. इससे पशु में मृत्यु दर भी दिखाई दे सकती है. अगर आप बकरी पालक हैं तो बकरी को भी ठंड से बचाने की जरूरत होती है. केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि बकरियों को गर्मी से बचाने के लिए उन्हें गर्म और सूखा शेड देना चाहिए. जिसमें फर्श पर सूखी घास बिछाई गई हो, इससे बकरियों को ठंड से बचाने में मदद मिलती है.

सर्दी के समय में बकरियों को साफ और गर्म पानी पिलाना चाहिए. साफ पानी इसलिए ताकि उन्हें कोई बीमारी ना हो सके. गर्म पानी इसलिए कि उन्हें ठंडक ना लगे. वहीं शेड के अंदर चूने का छिड़काव करते रहें. बीमार बकरियों को स्वस्थ बकरियों से अलग रखें और मेमनों को गर्म कपड़े या बिछावन दें

ये उपाय है बेहद ही कारगर
सर्दी से बचाने के लिए कई बकरी पालक जो लंबे समय से बकरी पालन करते चले आ रहे हैं वो कुछ देसी उपाय भी करते हैं.

एक्सपर्ट का कहना है कि इस देसी उपाय में बकरी के शेड में गोबर के उपले जलाए जाते हैं. इसके धुएं से बकरी को सर्दी नहीं होती है.

असल में बकरी के शेड में गोबर के उपले जलाकर उसमें थोड़ी अजवाइन डाली जाती है. अजवाइन की तासीर ऐसी होती है कि वह ठंड से न सिर्फ इंसानों को बल्कि जानवरों को भी बचाती है.

यदि आप बकरियों को उपले पर थोड़ी सी अजवाइन डालकर उसका धुआं सूंघा देते हैं तो इससे बकरियों को सर्दी नहीं लगेगी.

अगर मान लीजिए बकरियों को सर्दी लग भी गई तो घबराने की जरूरत नहीं है, दो ऐसी दवाएं हैं जिनको दो-दो घंटे पर देने से बकरियों को राहत मिल जाएगी.

बकरियों को एकोनाइट 30 और ब्रायोनिया 30 दी जा सकती है. पहले चार बूंद एकोनाइट 30 दे उसके 5 मिनट के बाद ब्रायोनिया 30 इतनी ही मात्रा में दे दें.

निष्कर्ष
यदि आप इन दवाओं को 24 घंटे में हर दो-दो घंटे पर पिलाते हैं तो बकरी को सर्दी हुई है तो इससे फायदा हो जाएगा और बकरी तंदुरुस्त नजर आने लगेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...

goat farming
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरियों को एक ही चारागाह में ज्यादा समय तक न चराएं

नई दिल्ली. पशुपालन करने की सोच रहे हैं और बजट भी ज्यादा...