Home डेयरी Dairy: एमपी में इंटरनेट के बिना चलने वाला गोरस मोबाइल ऐप शुरू, दूध उत्पादन बढ़ाने में करेगा मदद
डेयरी

Dairy: एमपी में इंटरनेट के बिना चलने वाला गोरस मोबाइल ऐप शुरू, दूध उत्पादन बढ़ाने में करेगा मदद

ऐप की फोटो.

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की सरकार राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने का काम कर रही है ताकि राज्य में ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन हो सके. जिससे पशुपालकों की इनकम बढ़ सके और राज्य दूध उत्पादन के मामले में अपनी स्थिति देश में और बेहतर कर सके. सरकार का प्लान है कि राज्य में हो रहे 9 फीसद दूध उत्पादन को 20 फीसद तक ले जाया जाए और देश में सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन किया जाए. जिसका फायदा सीधे तौर पर किसानों को मिलेगा और उनकी आमदनी दोगुनी हो जाएगी-

सरकार इसके लिए समय-समय पर कई अहम कदम भी उठाती रहती है. कई योजनाओं को शुरू किया गया है. अब सरकार की तरफ से एक ऐप लॉन्च किया गया है. जिसका भी मकसद पशुपालन को आसान करना है. बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य में पशुपालकों की समृद्धि को सुनिश्चित करने के लिए गोरस मोबाइल ऐप शुरू किया गया है. जिससे सही चारा प्रबंधन, दूध उत्पादन बढ़ाने के तरीके आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी. खास बात ये है कि ये ऐप बिना इंटरनेट भी चलेगा.

गोरस मोबाइल ऐप की क्या है खासियत
इस ऐप को प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

इसके बाद ऐप में अपने पशु की जानकारी दर्ज करनी होगी.

ऐप के अंदर नस्ल, वजन, दूध उत्पादन और गर्भावस्था की जानकारी दर्ज कर सकते हैं.

इसके बाद ऐप आपको संतुलित आहार की सटीक जानकारी देगा.

इतना ही नहीं ऐप आपको दूध उत्पादन बढ़ाने के सुझाव भी देगा.

इस ऐप की वजह से आपको संभावित आर्थिक फायदे का अनुमान हो सकेगा.

अच्छी बात ये है कि ये पूरी तरह हिंदी में उपलब्ध होगा.

इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इंटरनेट के बिना भी काम करता है.

ऐप के अंदर 28 से ज्यादा प्रकार के चारे की जानकारी दर्ज है.

मौसम व गर्भावस्था के अनुसार सुझाव भी है.

गिर, साहीवाल, मुर्रा आदि नस्लों के लिए अलग मार्गदर्शन भी इसमें मिलेगा.

नस्ल सुधार की सलाह भी एक्सपर्ट द्वारा ऐप के जरिए मिल सकेगी.

इस ऐप का अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो पशु ज्यादा स्वस्थ रहेंगे.

दूध उत्पादन में वृद्धि होगी. जिससे पशुपालन में आपका फायदा बढ़ेगा.

निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहा जाए तो इस ऐप से पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी हो जाएगी. जो हर एक पशुपालक की इच्छा होती है. आप भी इस सरकारी ऐप को एक बार जरूरी ट्राई करें. कुछ न कुछ फायदा आपको जरूर ही मिल सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy News: चारा FPO से चारे की उपलब्धता, पशुओं की उत्पादकता और किसानों की इनकम सुधरी

नई दिल्ली. केरल में “कृषि वैभव 2026 – एफपीओ मेला” के दौरान...

amul milk snf
डेयरी

Amul: अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, आम जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ

नई दिल्ली. आम आदमी की जेब पर एक बार फिर से महंगाई...

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...