Home सरकारी स्की‍म Government Scheme: इस राज्य में किसानों को दी जा रही ड्रोन की मुफ्त ट्रेनिंग, मांगे गए आवेदन
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: इस राज्य में किसानों को दी जा रही ड्रोन की मुफ्त ट्रेनिंग, मांगे गए आवेदन

namo drone didi scheme
ड्रोन कैमरा की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. खेती-किसानी करने वाले किसान भी तकनीकी का इस्तेमाल करके उत्पादन आदि को बढ़ा रहे हैं और इससे उन्हें फायदा हो रहा है. जिस वजह से खेती किसानी में बड़े पैमाने पर विज्ञान और तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिससे किसानों की आय भी बढ़ रही है. कुछ दशक पहले जिस कृषि कार्य को करने के लिए पूरा-पूरा दिन लग जाता था, अब उसे कुछ घंटे में ही किया जा सकता है. यही वजह है कि सरकार भी कृषि में तकनीक के इस्तेमाल को लेकर किसानों को जागरूक करती है और जरूरत पड़ने पर मदद भी करती है. यही वजह है कि किसानों को नई-नहीं तकनीक से अवगत भी कराया जाता है. इसी के तहत हरियाणा सरकार किसानों को मुफ्त ड्रोन प्रशिक्षण भी देती है.

आवेदन के लिए ये योग्यता
तकनीकी इनोवेशन के बारे में किसानों को जागरूकता पैदा करने के कोशिश की जा रही है. ताकि कम लागत, बेहतर फसल उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा सके. इसके तहत मुफ्त ड्रोन प्रशिक्षण दिया जा रहा है. राज्य के सभी जिलों में प्रशिक्षण का पहला चरण पूरा कर लिया गया है. वहीं किसान कल्याण विभाग, कृषि पायलटों के प्रशिक्षण के लिए बची हुई सीटों के लिए किसानों और बेरोजगारों से और युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांग रहा है. प्रशिक्षण योजना के संबंध में जानकारी देते हुए डीसी राहुल हुड्डा का कहना है कि प्रशिक्षण के लिए आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. तथा कम से कम दसवीं पास होना जरूरी है.

यहां करें आवेदन
आवेदक को एफपीओ या सीएचसी सदस्य होना जरूरी है. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के तहत प्रशिक्षण के लिए 8 जिले के किसानों को चुना जाएगा. यदि आवेदकों की संख्या अधिक है तो लाभार्थियों का चयन उनकी अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के माध्यम से निर्धारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से होगा. आवेदन के लिए इच्छुक किसान एवं रोजगार, युवा 19 फरवरी तक विभाग की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आधिक जानकारी के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 18001802117 या जिले के उप कृषि निदेशक, सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सरकारी स्की‍म

Scheme: सरकार की इस पहल से पशुपालकों को मिल रहा है फायदा, पशुओं का हो रहा इलाज

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग (Department of Animal Husbandry,...

Vaccination reduces the use of antibiotics, hence reduce the AMR.
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

CARI: कामयाब पोल्ट्री व्यापारी बनना चाहते हैं तो आपके पास है शानदार मौका, यहां करें रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली. केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस शुरू...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish: यहां मछलियों की अच्छी प्रजातियां होंगी विकसित, पढ़ें इसके फायदे

नई दिल्ली. बिहार के बक्सर जिले में मत्स्य उत्पादन को नया आयाम...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: राजस्थान को मिलेंगी 10 लाख सेक्स सॉर्टेड सीमन की डोज, ऐसा होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली. राजस्थान सरकार के शासन सचिव पशुपालन, गोपालन और मत्स्य डॉ....