Home डेयरी Dairy: हिमाचल प्रदेश में अब इस MSP पर बिकेगा दूध, ये होगा रेट
डेयरी

Dairy: हिमाचल प्रदेश में अब इस MSP पर बिकेगा दूध, ये होगा रेट

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. अपनी 12 सूत्रीय मांगो को लेकर किसान इन दोनों आंदोलन कर रहे हैं. जिसमें उनकी सबसे प्रमुख मांग एमएसपी की गारंटी है. इसी बीच बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि हिमाचल सरकार ने एमएसपी को लेकर फैसला ले लिया है. सरकार ने दूध पर एमएसपी बढ़ा दिया है. कहा जा रहा है कि इससे राज्य के पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. सरकार के इस फैसले से दूध की एक निश्चित कीमत तय हो जाएगी. पशुपालकों से एमएसपी से कम रेट पर कोई भी दूध नहीं खरीद पाएगा.

आंदोलन के बीच आया फैसला
गौरतलब है कि देश में बड़ी आबादी खेती करती है. इसके अलावा बहुत से किस पशुपालन भी करते हैं. कमाई के लिहाज से पशुपालन बेहतर कारोबार भी माना जाता है. किसान सबसे ज्यादा पालन दुधारू पशुओं का करते हैं. जबकि उन्हें सही कीमतें दूध की नहीं मिल पाती. मार्केट में किसानों को 30 से 35 रुपये ही लीटर दूध बेचना पड़ता है. जबकि ग्राहकों को यह 70 से 72 रुपए लीटर तक मिलता है. किसानों के आंदोलन के बीच सरकार ने एमएसपी बढ़ाने की घोषणा की है. हिमाचल प्रदेश में अब गाय के दूध पर एमएसपी 38 रुपए से बढ़ाकर 45 रुपए कर दी गई है तो वहीं भैंस के दूध की एमएसपी 38 से बढ़ाकर 55 में प्रति लीटर कर दी गई है.

पशुपालकों को मिलेगा फायदा
बढ़ी हुई एमएसपी 1 अप्रैल 2000 चालू 24 से लागू हो जाएगी. दरअसल, बढ़ते चारे और दाने के दामों से पशुओं के रखरखाव और खान.पान की लागत बढ़ने से व्यापारी लंबे समय से दूध की कीमत को लेकर चिंता में थे. काफी वक्त से दूध पर एमएसपी बढ़ाने की मांग की जा रही थी और किसान समय-समय पर इसको लेकर आंदोलन भी करते रहते हैं. देश में इन दिनों में आंदोलन चल रहा है. यही वजह है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया है. इसका लाभ केवल हिमाचल प्रदेश के पशुपालकों को ही मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...