Home पशुपालन Dairy Animal Disease: घर बैठे ऐसे करें पशु में ​थनैला रोग की जांच, यहां पढ़ें आसान तरीका
पशुपालन

Dairy Animal Disease: घर बैठे ऐसे करें पशु में ​थनैला रोग की जांच, यहां पढ़ें आसान तरीका

animal husbandry
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. थनैला बीमारी दुधारू पशु में होने वाली एक संक्रामक बीमारी है. इस बीमारी पशुओं के थनों के अंदरूनी हिस्से में होती है. इससे कई तरह की समस्याएं पशुओं को हो जाती हैं. जिन पशुओं को थनैला बीमारी होती है, उनका दूध पीने से इंसान भी बीमार हो सकते हैं. इसलिए इसे ज्यादा खतरनाक बीमारी माना जाता है. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि इसलिए इस रोग से प्रभावित पशुओं का इलाज जल्द से जल्द करना चाहिए, नहीं तो इसके परिणाम बहुत खतरनाक होते हैं. वहीं थनैला बीमारी की वजह से दूध उत्पादन में भी कमी आ जाती है. इससे भी डेयरी फार्मिंग में नुकसान होने लगता है.

एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि थनैला बीमारी का इलाज तब संभव है, जब आपको मालूम पड़ जाएगा कि पशु को थनैला बीमारी है. ज्यादा देर होने पर पशु खराब हो जाता है. फिर वो डेयरी फार्मिंग के काम नहीं आता है. पशु चिकित्सा अगर पशुओं की जांच करता है तो वह आसानी से यह बता सकता है कि पशु थनैला रोग से ग्रसित है या नहीं लेकिन आम किसानों के लिए यह थोड़ा मुश्किल होता है. हालांकि एक देसी उपाय हैं, जिससे आप भी थनैला बीमारी के बारे में पता लगा सकते हैं कि पशु इससे बीमार है या नहीं. इसके बाद पशु का इलाज कराया जा सकता है.

इस तरह तैयार करें जांच करने वाला लिक्विड
पशु को थनैला रोग है या नहीं, इसको पता करने के लिए कपड़ा धोने का सोडा लेना होगा. आमतौर पर कपड़े धोने का सोडा हर घर में मौजूद होता है. सोडा के जरिए पशुओं के थनैला रोग होने की जांच करने का तरीका बेहद ही आसान है. इसके लिए आपको एक गिलास पानी लेना होगा. उसके बाद एक चम्मच सोडा ले लें और उसे पानी के अंदर डाल दें. अच्छी तरीके से उस चम्मच को घूमाकर सोडा और पानी को मिक्स कर देना है. जब पूरी तरह से यह मिक्स हो जाए तो समझ लें कि अब थनैला रोग की जांच करने वाला लिक्विड तैयार हो गया है.

इस तरह करें जांच
इसके बाद आपको पशु के थन से दूध लेना है. जिस हिस्से से पशु को दूध निकलना है उन चारों हिस्से से दूध आपको एक कप में या बर्तन में ले लेना है. उसी बर्तन से फिर एक चम्मच दूध लेना है और एक चम्मच दूध को सोडे वाले लिक्वड में डालें. इससे आपको पता चल जाएगा कि पशु को थनैला रोग है या नहीं. अगर दूध नॉर्मल है और इफेक्ट न आए पानी की तरह दूध है तो ये समझ लें कि पशु को थनैला रोग नहीं है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...