Home डेयरी Dairy: इस दवा से बढ़ जाएगा दूध उत्पादन, घर पर ही बना सकते हैं किसान, पढ़ें विधि
डेयरी

Dairy: इस दवा से बढ़ जाएगा दूध उत्पादन, घर पर ही बना सकते हैं किसान, पढ़ें विधि

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
गाय-भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. ठंड का मौसम अब धीमे-धीमे गर्मी में तब्दील होगा. जैसे-जैसे दिन गुजरेंगे, धूप की तपिश बढ़ेगी और आने वाले 1 महीने के बाद मौसम बिल्कुल बदल जाएगा. मार्च के अंत में गर्म हवाएं चलने लगती हैं. इसका असर न सिर्फ इंसानों में पड़ता है बल्कि मवेशियों पर भी पड़ता है. खासकर भैंस और गाय पर. वो वक्त से दूध देना कम कर देती हैं. गर्मी की वजह से उनकी दूध देने की क्षमता कम हो जाती है. जिसकी वजह से पशुपालकों की कमाई पर भी इसका असर पड़ता है. हालांकि कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनको आजमा कर पशुपालक मवेशियों से ज्यादा दूध ले सकते हैं और उनके मवेशियों की सेहत भी अच्छी रहेगी.

इंजेक्शन नहीं लगाएं, लोबिया खिलाएं
एक्सपर्ट कहते हैं की मौसम जब गर्मी का आता है तो मवेशी चिड़चिड़े हो जाते हैं उनकी पाचन शक्ति भी काम हो जाती है. इसके अलावा वह खाना खाना कम कर देते हैं. जिसके चलते दूध का उत्पादन कम हो जाता है जिस वजह से कई किसान मवेशियों को दूध बढ़ाने के लिए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाते हैं. हालांकि उन्हें मालूम होना चाहिए कि इससे उनकी सेहत पर असर पड़ता है. सरकार की ओर से भी देश में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन पर रोक लगाई जा चुकी है. विशेषज्ञों का मानना है कि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाने से पशुओं की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. साथ ही दूध की क्वालिटी भी उतनी अच्छी नहीं रह जाती. ऐसे में मवेशी पलकों को गर्मी के मौसम में दूध बढ़ाने के लिए भैंसों को लोबिया खिलाना चाहिए.

ज्यादा दूध का होने लगता है उत्पादन
विशेषज्ञ कहते हैं कि लोबिया पूरी तरह से प्राकृतिक दवा है. इसमें किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. लोबिया खिलाने से भैंस की दूध देने की क्षमता बढ़ जाती है. खास बात यह है कि उसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता. वैज्ञानिकों ने इस दवा को मवेशियों के लिए कारगर बताया है. उनका कहना है कि लोबिया में प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है. इसलिए दुधारू पशुओं के लिए सबसे ज्यादा कारगर दवा है. इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन और फाइबर के चलते भैंस और गाय दूध ज्यादा देने लगती हैं.

इस तरह तैयार करें गोली
अगर चाहें तो अपने पशुओं को सरसों के तेल और आटा भी आहार के रूप में दिया जा सकता है. इससे उनकी दूध देने की क्षमता बढ़ सकती है. इसके लिए आपको सरसों के तेल को मिलकर गोली बना लेना होगा और दवा के रुपए मवेशियों को खिलाना पड़ेगा. फिर देखते ही देखते आपकी गाय ज्यादा दूध देने लग जाएंगी. गोली बनाने के लिए 300 ग्राम सरसों का तेल लेना और 300 ग्राम गेहूं लेना होगा. इसके बाद दोनों को मिलकर गोली तैयार कर लें. फिर अपने पशुओं को खिलाएं. ध्यान देने वाली बात ये है कि पशु के चारा खाने और पीने के बाद ही गोली खिलाएं. करीब 10 दिन तक लगातार खिलाने से उत्पादन बढ़ जाएगा. इस गोली को खिलाने के बाद पानी नहीं पिलाना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...