Home मछली पालन Fish Farming: मछलियों की पैदावार बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें दें यें 4 तरह की खुराक, पढ़ें डिटेल
मछली पालन

Fish Farming: मछलियों की पैदावार बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें दें यें 4 तरह की खुराक, पढ़ें डिटेल

fish farming in pond
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. मछली पालन के विषय में एक्सपर्ट का कहना है कि मछलियों का डाइट मैनेजमेंट एक अहम चीज है. क्योंकि मछलियों के सही डेवलपमेंट और इजाफे के लिए उसे संतुलित आहार प्रदान करना बेहद ही जरूरी होता है. नेचुरल इनवायरमेंट में पालन की गयी मछली पोषक तत्वों के लिए तालाब में उपलब्ध प्राकृतिक आहार जैसे-प्लवक तथा उसको दिए गए आहार पर निर्भर करती है और यही खाकर ग्रोथ भी हासिल करती है और प्रोडक्शन भी करती है. मछली, जो आहार ग्रहण करती है उसका प्रभाव उसकी हेल्थ और ग्रोथ पर पड़ता है.

इसलिए जरूरी है कि मछली पालकों को ये जानकारी रहे कि उन्हें मछलियों को उनकी जरूरत के मुताबिक क्या-क्या खिलाया जाए. बताते चलें कि पूरी दुनिया में मत्स्य पालन 7.1 प्रतिशत की वार्षिक औसत दर की बढ़त के साथ सबसे तेजी से बढ़ रहा फूड प्रोड्यूसर क्षेत्र है. बढ़ती जनसंख्या तथा फूड आइटम्स में कमी होने के कारण मत्स्य पालन उद्योग के साथ-साथ अन्य उद्योगों जैसे कि मुर्गीपालन और पशुपालन इत्यादि को भी पर्याप्त बढ़ावा मिल रहा है. मत्स्य पालन में होने वाले खर्चों में आहार पर ज्यादा खर्च होता है.

पेलेट आहार क्या है, यहां जानें
पेलेट (गुटिकाधारी) आहार पालने योग्य मछलियों को खिलाने के लिए प्रचलित आहार माना जाता है. इसको तैयार करने के लिए आहार सामग्री को पीसकर ऊष्मा और दबाव के साथ विभिन्न आकारों में प्रोडक्शन किया जाता है. यह फ्लोटिंग आहार या सिंकिंग आहार के रूप में तैयार किया जाता है. पेलेट आहार अन्य आहारों की तुलना में पानी में धीमी गति से डिसिंग्रेट होता है. इससे मछली को आहार ग्रहण करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है और आहार के सड़ने से तालाब का पानी प्रदूषित नहीं होता है.

परतदार डाइट किसे कहते हैं
परतदार आहार विशेष रूप से अलंकारी मछलियों के लिए उपयुक्त है. यह आहार निश्चित समय के लिए पानी की सतह पर तैरता है, फिर धीरे-धीरे नीचे डूबने लगता है. इससे मछलीघर के सभी स्तरों पर मछलियों को आहार ग्रहण करने का मौका देता है.

पाउडर डाइट क्या है
पाउडर आहार मुख्य रूप से हैचरी में शिशु मीन के लिये उपयोगी होता है. इस आहार का उपयोग सूखे पाउडर अथवा पानी में मिलाकर किया जाता है. यह आहार पानी को बहुत जल्दी गंदा कर सकता है. इसलिए बहुत अधिक मात्रा में आहार देने से बचना चाहिए.

ग्रोथ के लए मछली की डाइट
वर्ण वृद्धि मत्स्य आहार अलंकारी मछलियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस आहार में कैरोटीनॉयड मिला होता है. जिससे मछलियों में वर्ण वृद्धि अथवा रंगों में जीवंतता आती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...