Home पोल्ट्री Bater Palan Business: जापानी बटेर, कम लागत में जबरदस्त कमाई, जानें खास बातें
पोल्ट्री

Bater Palan Business: जापानी बटेर, कम लागत में जबरदस्त कमाई, जानें खास बातें

सबसे अच्छी बात इस पक्षी के साथ यह है कि इसमें जल्दी बीमारी नहीं लगती है.
जापानी बटेर की प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. भारत में बटेर पालन की बात की जाए तो 1974 में इसकी शुरुआत हुई थी. तब अमेरिका से बटेर को लाया गया था और बरेली के इज्जतनगर स्थित केंद्रीय पक्षी अनुसंधान केंद्र में रखी गई. उसके बाद यहां रिसर्च हुई और किसानों को इसके पालने के तरीके के बारे में बताया गया. बटेर पालन अब व्यवसाय का रूप ले चुका है. पोल्ट्री की जब भी बात होती है तो हमारे दिमाग में नाम मुर्गी या मुर्गा और बत्तख का ही आता है. लेकिन इनके अलावा अन्य पक्षियों का पालन भी होता है. जापनी बटेर एक मुख्य पक्षी है. इसका पालन कर मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है. जापानी बटेर का पालन करके लोग अच्छा खासा मुनाफा भी कमा लेते हैं. बटेर के मांस और अंडों की मांग सीजन में काफी होती है. इसे लोग अच्छी कीमत पर खरीदते हैं. इस बिजनेस की खासियत यह भी है कि यह बहुत ही आसानी से और कम खर्चे में किया जा सकता है.

अंडे और मीट प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं. ये कुपोषण को भी दूर करने में मददगार साबित होते हैं. देखा जाता है कि ज्यादातर लोग मुर्गी और बत्तख के अंडे का सेवन करते हैं लेकिन बहुत से लोग बटेर के भी शौकीन हैं. इस वजह से बटेर की मांग तेजी के साथ बढ़ रही है. इसलिए इसका पालन भी किया जा रहा है.

पौष्टिकता से भरपूर होता है बटेर का मीट: ऐसा माना जाता है कि बटेर पौष्टिकता से भरपूर होती है. इसीलिए उनके पालन का भी चलन तेजी के साथ बढ़ा है. सबसे अच्छी बात इस पक्षी के साथ यह है कि इसमें जल्दी बीमारी नहीं लगती है. इनका न ही वैक्सीनेशन कराना पड़ता है ना इन्हें एंटीबायोटिक दवाई देनी पड़ती है. एक्सपर्ट कहते हैं की बटेर फार्मिंग विश्व के 56 देश में की जाती है. बटेर पालन में सबसे खास बात यह है कि इसे किसी भी मौसम में आसानी से पाला जा सकता है. यह आठ डिग्री सेंटीग्रेड से लेकर 45 डिग्री सेंटीग्रेड में बहुत ही आसानी के साथ रह सकती है.

जमीन पर रहने वाली पक्षी है बटेर: बटेर के बारे में बता दें कि यह मुख्य रूप से जमीन पर रहने वाली पक्षी है. हालांकि यह उड़ने में भी सक्षम होती है लेकिन इसकी उड़ान बहुत ज्यादा लंबी नहीं होती है. आमतौर पर यह जमीन पर ही पाई जाती है. लंबे समय से मांस के लिए इनका शिकार होता रहा है और इसके मांस के बारे में लोगों का मानना है कि ये बहुत गर्म होता है. सर्द मौसम में इसका इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है.

बहुत तेजी के साथ बढ़ती है: जापानी बटेर की खासियत होती है उसकी इम्यूनिटी. जब नासा की एक अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा बनी थी तब इसकी इम्यूनिटी बहुत अच्छी होती है और यह बहुत तेजी के साथ बढ़ती है. इसके मीट की क्वालिटी भी बहुत अच्छी मानी जाती है. इस पक्षी को नासा ने इसलिए चुना था कि क्योंकि 17 दिनों में इसका बच्चा बाहर आ जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों के फीड के खर्च को अजोला से करें कम, बर्ड के लिए है बेहतरीन खुराक

नई दिल्ली. मुर्गी पालन के काम में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गी पालन में फीड की दर को करें कम, मुनाफा मिलेगा ज्यादा

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि मुर्गी पालन में सबसे ज्यादा...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गी पालन में ज्यादा मुनाफा चाहते हैं तो वैक्सीनेशन जरूर करें

नई दिल्ली. क्या आप भी मुर्गी पालक हैं और मुर्गी पालन में...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

EC Poultry Farm: ईसी पोल्ट्री फार्म में पोल्ट्री बर्ड की ग्रोथ होती है तेज, मिलता है ज्यादा फायदा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गे मुर्गियों को एक सामान्य तापमान में...